Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में पारदर्शिता बरतें अधिकारी: रमेश चन्द्र कुंडे

admin
Last updated: अप्रैल 10, 2026 8:00 पूर्वाह्न
By admin 10 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में पारदर्शिता बरतें अधिकारी: रमेश चन्द्र कुंडे

मैनपुरी (अजय किशोर)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे ने जनपद में विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए और चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही, भेदभाव या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
सदस्य ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत योजना की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पाया कि उज्ज्वला योजना के तहत प्राप्त 7000 आवेदनों में से केवल आधे लाभार्थियों को ही कनेक्शन मिले हैं, जिस पर उन्होंने शेष पात्र परिवारों को जल्द लाभान्वित करने को कहा। आयुष्मान योजना की समीक्षा में उन्होंने वर्ष 2011 के डेटा की तकनीकी त्रुटियों और नामों की स्पेलिंग में अंतर जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कर ग्राम स्तर पर विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की चर्चा करते हुए रमेश चन्द्र कुंडे ने कई ग्राम पंचायतों, जैसे अहिरवा, धीरपुर और मदनपुर आदि में कोटेदारों द्वारा खाद्यान्न वितरण में मनमानी की शिकायतों का संज्ञान लिया। उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों की तत्काल जांच की जाए और गरीबों के हक का उल्लंघन करने वाले कोटेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अंत में, उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान और सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायतों में नियमित फॉगिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव और नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट उपलब्ध कराने और उनके देयकों का समय से भुगतान करने पर भी बल दिया गया। इस बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्हें समाज के वंचित वर्गों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिली सफलता, एटा के युवा उद्यमी बने मिसाल
Next Article परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

गेहूं क्रय केन्द्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने हेतु अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण

अप्रैल 29, 2026
अपराधअलीगढ़

अवैध मीट विक्रेताओं के खोखों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

अप्रैल 29, 2026
अपराधअलीगढ़

एसएसपी द्वारा पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया

अप्रैल 29, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

वर्ष 2019 में युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाली महिला व उसके बेटे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

अप्रैल 28, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

मंडलायुक्त अलीगढ़ मण्डल ने जिले में निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया विशेष जोर

अप्रैल 28, 2026
अपराधअलीगढ़

सीएम डैशबोर्ड विकास एवं निर्माण कार्य तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न: मंडलायुक्त ने तय की सख्त समय सीमा, दिए अहम निर्देश

अप्रैल 28, 2026
अपराधअलीगढ़

पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई, किसानों से अपील वैकल्पिक तरीकों को अपनाएं: उप कृषि निदेशक

अप्रैल 28, 2026
अपराधअलीगढ़

पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई, किसानों से अपील वैकल्पिक तरीकों को अपनाएं: उप कृषि निदेशक

अप्रैल 28, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।