Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
Life Styleअपराधउत्तर प्रदेशबरेली

SP हापुड़ से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला साइको B.Tech पास गिरफ्तार

admin
Last updated: मार्च 21, 2023 9:05 पूर्वाह्न
By admin 14 Views
Share
9 Min Read
SHARE

पुलिस अधीक्षक हापुड़ एवं 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक वर्मा से फोन पर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को हापुड़ की क्राइम ब्रांच टीम ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने रंगदारी की रकम न देने पर एसपी को परिवार समेत जलाकर मारने की धमकी दी और उनकी पत्नी पर तेजाब से हमला कर जीवन बर्बाद करने के लिए धमकाया। पकड़ा गया आरोपी बीटेक पास है और वह साइको किस्म का युवक बताया गया है। एसपी का कहना है कि बरेली में तैनाती के दौरान उन्होंने आरोपी को दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसके बाद से वह उनसे खुन्नस रखने लगा था। जेल से आने के बाद आरोपी ने कई बार कॉल कर उनसे अभद्रता की, लेकिन वह नजरअंदाज करते रहे।

एसपी हापुड़ अभिषेक वर्मा ने बताया कि बीती 28 फरवरी को उनके लैंडलाइन नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की। जिसे टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल अनुज कुमार ने सुना। कॉलर ने खुद को रोहित सक्सैना बताते हुए एसपी अभिषेक वर्मा से बात कराने को कहा। इससे पहले कि अनुज कुछ समझ पाते रोहित सक्सैना ने अभद्रता शुरू कर दी और एसपी से 10 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने की बात की। रकम न देने पर आरोपी ने एसपी और उनके परिवार को जलाकर मारने की धमकी दी। टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा विरोध किया गया तो आरोपी ने एसपी को लेकर गाली.गलौच शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों को इस्तेमाल किया।

तेरे कप्तान को बदनाम कर दूंगा मैं, बदनामी से बचना है तो 10 लाख बरेली पहुंचा देना
अनुज कुमार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी रोहित सक्सैना ने शाम के वक्त फिर कॉल की और कहा कि मैं तेरे कप्तान को बदनाम कर दूंगा। मैने तेरे कप्तान का एक फर्जी फेसबुक पेज बना लिया है जिसमें कप्तान और एक महिला दरोगा की फोटो साथ लगाकर उसे बदनाम कर दूंगा। बताया गया है कि आरोपी ने इस फर्जी फेसबुक पेज पर अभिषेक वर्मा के पत्नी व मासूम बेटी की फोटो भी लगाई। आरोप है कि रोहित सक्सैना ने कई बार एसपी के सरकारी मोबाइल नंबर पर भी कॉल कर रंगदारी की रकम मांगी और रकम बरेली पहुंचाने को कहा। रकम न देने पर उन्हें परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।

महिलाओं से अश्लीलता और उनसे रंगदारी मांगना है मुख्य धंधा, अविवाहित है आरोपी
पुलिस की मानें तो पकड़ा गया आरोपी बरेली के इज्जतनगर थानाक्षेत्र का रहने वाला 35 वर्षीय रोहित सक्सैना है। कम्प्यूटर साइंस से बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद वह बरेली में ही टूर एण्ड ट्रैवल्स का काम करता है। उसके पिता रेलवे से रिटायर्ड इंजीनियर हैं और मां गृहणी है। जबकि उसका 32 वर्षीय छोटा भाई भी अविवाहित है। रोहित को विभिन्न सॉफ्टवेयर, एप और हैकिंग की खासी जानकारी है। जिसके चलते वह राह चलते लोगों का बहाने से मोबाइल लेकर उनके व्हाट्सएप को हैक कर युवतियों के नंबरों पर अश्लील मैसेज और वीडियो आदि भेजता है। रोहित के खिलाफ बरेली, रामपुर, उत्तराखंड, मुरादाबाद और दिल्ली के थानों में 11 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह बरेली के इज्जतनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया गया है। महिला संबंधी अपराधों को लेकर उत्तराखंड, मुरादाबाद, बरेली और रामपुर की पुलिस उसे पूर्व में भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महिलाओं से अश्लीलता और उनसे रंगदारी मांगना उसका मुख्य धंधा है। साइको अपराधी की मानसिकता ऐसी है कि वह कई महिला पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बना चुका है।

- Advertisement -

You Might Also Like

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु जनपद में निरंतर जारी है एंटी रोमियो अभियान
लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, एटा में सजीव प्रसारण के माध्यम से जुड़ी मातृशक्ति

तुड़वा चुका है एयर होस्टेस की शादी, एमबीबीएस की छात्रा को भी किया परेशान
पुलिस की मानें तो आरोपी रोहित सक्सैना के खिलाफ 2019 में उत्तराखंड के रूडक़ी निवासी एक व्यक्ति ने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया था। पीडि़त का कहना था कि रोहित उनकी एयर होस्टेस बेटी को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजकर परेशान करता है। रोहित ने पीडि़त परिवार के तमाम लोगों और जानकारों के नंबर जुटा लिए थे। जिनपर पर एयर होस्टेस की एडिट की गई अश्लील फोटो को भेजकर उसे बदनाम करता था। वह पीडि़ता से रंगदारी मांग रहा था। बताया गया है कि आरोपी रोहित सक्सैना की इन करतूतों की वजह से एयर होस्टेस का रिश्ता भी टूट गया और वह आत्महत्या की कगार पर पहुंच गई। इस मामले में रूडक़ी पुलिस ने रोहित सक्सैना को बरेली से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके अलावा रोहित सक्सैना द्वारा मुरादाबाद निवासी एक एमबीबीएस की छात्रा के साथ भी ऐसा ही वाक्या किया गया। आरोपी ने डाक्टरी की छात्रा के साथ निर्भया कांड करने की धमकी दी थी। आरोपी द्वारा कई महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी अश्लीलता करने के किस्से सामने आए हैं। बताया गया है कि मुरादाबाद में तैनात जिस महिला दरोगा ने रोहित सक्सैना को अश्लीलता के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, उसी महिला दरोगा के साथ एसपी अभिषेक वर्मा का नाम जोडक़र आरोपी ने दोनों को बदनाम करने का प्रयास किया।

एडीजी व आईजी बनकर करता है कॉल, फर्राटेदार बोलता है अंग्रेजी, जेब में मिला ब्लेड
पुलिस की मानें तो साइको हिस्ट्रीशीटर रोहित सक्सैना फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है। वह न सिर्फ महिलाओं के साथ अश्लीलता की घटनाएं करता है बल्कि, उच्चाधिकारी बनकर अधिकारियों पर रौब भी गालिब करता है। एसपी हापुड़ अभिषेक वर्मा की मानें तो रोहित पूर्व में भी उन्हें कई बार कॉल कर चुका है। जब वह औरेया के पुलिस कप्तान और नोएडा में डीसीपी के पद पर तैनात थे तब भी रोहित ने उन्हें कॉल की थी। वह उनके सरकारी नंबर पर कॉल करता था। इस दौरान उसने कभी एडीजी तो कभी खुद को आईजी बताकर कॉल की। अभिषेक वर्मा का कहना है कि आरोपी ने उनके पूरे परिवार की जानकारी जुटा ली थी। उसे यह भी पता था कि उनके पिता भी एक पुलिस अधिकारी हैं और कहां तैनात हैं। बताया गया है कि जब हापुड़ पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद रोहित सक्सैना की तलाशी ली तो उसकी जेब में ब्लेड मिला। पुलिस का मानना है कि आरोपी की मंशा ब्लेड से खुद को घायल कर पुलिस को फंसाने की थी।

डीपी देखकर खूबसूरत महिलाओं को करता है टारगेट, गिरफ्त में आते ही गिड़गिड़ाया
बताया गया है कि आरोपी रोहित सक्सैना तमाम मोबाइल नंबरों को खंगालता रहता है। जिस भी नंबर की डीपी पर उसे किसी सुंदर महिला की फोटो नजर आती है वह उसे टारगेट करने लगता है। उसके नंबर पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजकर परेशान करता है और उनसे रंगदारी की मांग करता है। लेकिन जब पुलिस उसे बरेली से गिरफ्तार कर हापुड़ लाई तो वह एकाएक गिड़गिड़ाने लगा। उसने पुलिस को बताया कि वह डिप्रेशन में है और उसके मानसिक रोग का इलाज भी चल रहा है। उसने क्राइम ब्रांच टीम से एसपी अभिषेक वर्मा से मिलवाने की बात कही। कहा कि वह एसपी साहब के पैर पकडक़र माफी मांग लेगा और भविष्य में ऐसा नहीं करेगा।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से, जाने दुर्गा पूजा और घट स्थापना और महूर्त, बिधि
Next Article महान वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमा लगाकर सौंदर्यीकरण करना भूले ठेकेदार
Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

थाना बागवाला पुलिस द्वारा आपराधिक न्यायभंग के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

अगस्त 26, 2026
अपराधअलीगढ़

बैंक खाता खरीदकर साइबर ठगी करने वाला एक शातिर गिरफ्तार

अगस्त 26, 2026
अपराधआगरा

बारावफात जुलूस के मद्देनजर एएसपी ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर लिया यातायात व्यवस्था का जायजा

अगस्त 26, 2026
अलीगढ़आगरा

वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की जन्मजयंती पर शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

अगस्त 25, 2026

You May also Like

Life Styleअलीगढ़

रसोइयों के मानदेय में वृद्धि,कैशलेश चिकित्सा, गणवेश भत्ता दोगुना एवं ₹2 लाख बीमा योजना का शुभारंभ

अगस्त 23, 2026
अपराधमध्य प्रदेश

DSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, संगीन धाराओं में FIR दर्ज: मर्डर के आरोपी को फायदा पहुंचाने के लिए 1.07 करोड़ की जमीन सिर्फ 18 लाख में लिखवाई

अगस्त 23, 2026
अपराधअलीगढ़

नौसिखिए ड्राइवर की लापरवाही एवं बस पर परिचालक ना होने के कारण राज कमल पब्लिक स्कूल की बस से हादसा, 05 वर्षीय मासूम की मौत

अगस्त 22, 2026
अपराधयुवा

कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका व CJP कार्यकर्ताओं पर हमला.. #CJP ने कहा: अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की बात होगी? आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम

अगस्त 22, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।