संविधान दिवस: एसएसपी तथा एएसपी श्वेताभ द्वारा पुलिस कार्यालय पर अधिकारी/कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का कराया पाठ, राष्ट्र की एकता को बनाए रखने की दिलाई शपथ
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जी द्वारा “संविधान दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन्स में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री सच्चिदानंद, क्षेत्राधिकारी लाइन संकल्पदीप कुशवाहा सहित समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों को देश की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। एसएसपी एटा द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को संविधान दिवस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में “संविधान दिवस” के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि संविधान बनने के बाद ही देश मजबूत हुआ। इसमें सभी को बराबर का हक दिया गया है। सभी को संविधान दिवस की महत्ता को समझना चाहिए। आपस में भाईचारा बनाए रखने के साथ ही सामाजिक दायित्व को भी निष्ठा तथा पूरी इमानदारी से निभाना चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा भारतीय संविधान की अन्य विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा पुलिस कार्यालय पर उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों को संविधान दिवस की महत्ता को समझाते हुए देश की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
