अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नगर अध्यक्ष बने दीपक सक्सेना
कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम वेद प्रकाश सक्सेना की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष केके सक्सेना ने कासगंज निवासी दीपक सक्सेना (लकी) को संगठन के नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान नव मनोनीत नगर अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने कहा कि वह ह्रदय से सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश सक्सेना को धन्यवाद देते हैं। साथ ही विश्वास दिलाते हैं कि कायस्थ समाज के उत्थान में तन मन धन से सहयोग करेंगे। उनकी व टीम का उद्देश्य रहेगा कि वह कासगंज में सहयोग, स्नेह, और भाईचारे का ऐसा माहौल पैदा करेगें, जिससे समाज के कायस्थ बंधुओ में आपसी सामंजस्य स्थापित रहे। इस नियुक्ति पर कायस्थ समाज के बंधुओं ने उन्हें बधाई दी हैं। बधाई देने वालों में नवल कुलश्रेष्ठ, वीपी सक्सेना, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू जौहरी, आरके सक्सेना, आदर्श सक्सेना, विनोद सक्सेना, डा. अजय कुलश्रेष्ठ, अखिलेश सक्सेना, दीपक सक्सेना, राकेश शरन सक्सेना, मुकेश सक्सेना, अनुपम सक्सैना, रवि मोहन कुलश्रेष्ठ, नवीन सक्सेना, आलोक सक्सेना, नवल सक्सेना, आदित्य सरन सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, विजय सक्सेना, अभयप्रिय श्रीवास्तव, हिमांशु सक्सेना, अभिषेक कुलश्रेष्ठ, अवधेश सक्सेना, अतुल सक्सेना, अवधेश, राजा सक्सेना, अरविंद सक्सेना, अनिल सक्सेना, रंजन सक्सेना, शेखर सक्सेना शामिल हैं।