अमांपुर अध्यक्ष पद के 5 और सभासद पद के 2 उम्मीदवारों ने वापस लिया नाम
भाजपा प्रत्याशी सुलोचना गुप्ता को दिया अपना समर्थन
अमांपुर में और मजबूत हुई भाजपा
अमांपुर । नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को नाम वापसी प्रक्रिया हुई। जिसमें अमांपुर नगर पंचायत से निर्दलीय अध्यक्ष पद के 5 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। शुक्रवार को प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। निकाय चुनाव में टिकट न मिलने मिलने से नाराज कई लोगों ने निर्दलीय नामांकन किया था। गिले शिकवे भूलकर निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता को दे दिया है। निर्दलीय अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरज गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सत्यप्रकाश पाराशर, दीपक गुप्ता, देव शाक्य ने क्षेत्रीय विधायक हरिओम के के साथ सहावर तहसील मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद अपना नाम वापस लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए 10 और सभासद पद के लिए 35 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
