बेंगलुरु:कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में चार मंजिला इमारत में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। इमारत की आग में फंसा एक व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए सबसे ऊपरी मंजिल से नीचे कूद पड़ा।
जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि व्यक्ति किस तरह से भीषण आग से बचने के लिए चौथी मंजिल से कूद रहा है। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे लोगों की मदद से फौरन पास के निम्हांस अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
इस संबंध में बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि मैरीगौड़ा रोड पर तवरेकेरे जंक्शन के पास नेक्सा और कल्टफिट बिल्डिंग में आग लग गई, जिसके कारण उस क्षेत्र में यातायात धीमा हो गया है।
बेंगलुरु के इमारत में लगी आग, शख्स कूदा चौथी मंजिल से
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
