Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
युवालेख

मन-मस्तिष्क की महक

admin
Last updated: अगस्त 9, 2024 5:52 अपराह्न
By admin 14 Views
Share
7 Min Read
SHARE

मन-मस्तिष्क की महक

विजय गर्ग
हुधा जब जीवन की डगर अजीब, अज्ञात और अबूझ होती है तो व्यक्तिगत नियम- कायदे से नहीं चलती। आम मान्यता है कि खाली दिमाग शैतान का घर है। यह तभी होता है, जब हम खालीपन को भरना न जानते हों । खिन्नता से बहुत सारी नकारात्मकता से भरे मन के कारण हम उन्नति की दौड़ में खुद विघ्न बन जाते हैं । आध्यात्मिक मार्ग खुद को कूड़े-कबाड़ से मुक्त होने पर जोर देता है, ताकि ईश्वरीय ऊर्जा से खालीपन भर सकें। प्राकृतिक नियम संचालन जीवन पर अपना असर रखता है। अमूमन हम जिस वस्तु या उपलब्धि को चाहते हैं और वह न मिले तो फिर हम बलात उसे हासिल करने में जुट जाते हैं। ऐसे में अमूल्य समय के साथ-साथ ऊर्जा की बर्बादी होती है। मन में बहुत सारी नकारात्मकता उफान पर होती है। हमारी सोच जितनी स्वच्छ होगी, जीवन उतना ही श्रेष्ठ होगा। प्रकृति के पहलू पर किसी का शिकंजा नहीं चला और उसकी चाहत है कि हमारे जीवन और मन में कुछ रिक्तता रहे, ताकि उचित समय पर उसमें कोई उपयुक्त सामग्री भरी जा सके । सोच का प्रभाव मन पर, मन का प्रभाव तन पर, तन और मन दोनों का प्रभाव सारे जीवन पर असर छोड़ता है। दुनिया पर जीत हासिल करने से पहले अपने मन पर जीत हासिल करना जरूरी है । जो लोग मन में उतरते हैं, उन्हें संभाले रखने और जो मन से उतरते हैं, उनसे संभल कर रहने की जरूरत है। दुखी मन पानी से भरे गिलास की तरह होता है, जो मामूली ठेस लगने पर छलक पड़ता है। मन को कर्तव्य की डोरी से बांधना पड़ता है, नहीं तो उसकी चंचलता न जाने कहां लिए – लिए फिरे । यह सनातन रहस्य है कि जैसा मन होता है, वैसा ही मनुष्य बन जाता है। मन भर कर जीयो, मन में भरकर मत जीयो ! मन सभी के पास है, मगर मनोबल कुछ के पास ही होता है।
मन ऐसा रखना चाहिए कि किसी को बुरा न लगे। मन को संभालने वाला इंसान हमेशा जिंदगी की ऊंचाइयों में सबसे ऊपर होता है । समाज से बहुत दिनों तक दूर और अकेले रहना आदमी के मन को दुर्बल बनाता है। मन की संतुष्टि के लिए अच्छे काम करते रहना चाहिए। मन की सोच सुंदर हो तो संसार सुंदर लगता है। छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता । मन का झुकना बहुत जरूरी है। मात्र सिर झुकाने से परमात्मा नहीं मिलते।
इंसान की आर्थिक स्थिति कितनी भी अच्छी हो, लेकिन सही आनंद लेने के लिए उसकी मानसिक स्थिति अच्छी होनी चाहिए । एक व्यक्ति दूसरे के मन की बात जान सकता है। कभी भी खाली नहीं बैठना चाहिए, कोई-न-कोई रचनात्मक काम अवश्य करते रहना चाहिए। उससे मन बुरे विचारों में नहीं उलझेगा। कहने को बहुत अपने होते हैं, लेकिन जब मन उदास हो तो कोई पूछने वाला नहीं होता। मैदान में हारा हुआ आदमी फिर से जीत सकता है, लेकिन मन से हारा आदमी कभी नहीं जीत सकता ।
ऐसा देखा गया है कि अस्वस्थ होने पर हम चिकित्सक के पास जाते हैं और अगर मन स्वस्थ न हो तो उसके इलाज या उपचार के लिए कहीं नहीं जाते। न ही ऐसे उपाय करते हैं जिनसे से मन स्वस्थ होने की ओर बढ़े । यही जीवन की दुखद त्रासदी है। मन दुखी है तो उससे पूछना चाहिए कि कितना और कब तक दुखी होना हैं ! मन तृप्त हो तो बूंद भी बरसात है । अतृप्त मन के आगे तो समंदर की भी क्या हैसियत है ? मन और मकान को समय- समय पर साफ करना जरूरी है, क्योंकि मकान में बेमतलब सामान और मन में बेमतलब गलतफहमियां भर जाती हैं। मन की प्रसन्नता बहुत से मानसिक और शारीरिक रोग दूर रहते हैं । विचार में विषाद नहीं होना चाहिए, क्योंकि विषाद बहुत बड़ा दोष है। खुश रहने का एक सीधा-सा मंत्र है- कौन क्या कर रहा है, कैसे कर रहा है, क्यों कर रहा है, इससे जितना दूर रहा जाए, मन की शांति उतनी ही नजदीक होगी। परिस्थिति बदलना मुश्किल न हो तो मन ( की स्थिति बदल देना चाहिए। सब कुछ अपने आप बदल जाएगा।
अच्छी मानसिकता से ही अच्छा जीवन जीया जाता है। मानसिक बीमारियों से बचने का उपाय है कि हृदय को घृणा से और मन को भय व चिंता से मुक्त रखा जाए। अस्वस्थ मन से उत्पन्न कार्य अस्वस्थ होते हैं। मानसिक उन्नति के बाद शरीर अधिक ताकतवर और स्वस्थ बन जाता है। निर्मल मन वाला व्यक्ति आध्यात्मिक अर्थ को सही से समझ सकता है। इंसान जितना अपने मन को मनाएगा, उतना खुश रह पाएगा । जो दूसरों से ईर्ष्या करता है, उसे मन की शांति नहीं मिलती।
एक बुद्धिमान व्यक्ति अपने मन को स्वार्थ से खाली रखता है. ताकि उसमें ज्ञान, समझ और सच्चाई का वास हो सके। मन-मस्तिष्क इच्छापूर्ति वृक्ष है । इससे हम जो भी चाहत पालेंगे, वह उसकी आपूर्ति में लीन हो जाएगा। इससे सदा सकारात्मक मांगना चाहिए और सदैव अच्छे विचार से उसको भरना चाहिए । विचार स्वतंत्र रूप से कोई ऊर्जा नहीं रखते, पर जब हम सक्रियता से अपना ध्यान उन पर लगाते हैं, तब वे वास्तविकता में सामने आने लगते हैं। अगर मन नियंत्रित करने का प्रयास नहीं करते हैं तो हमारे अवांछित विचार, हमारी सोच को नकारा भी बना सकते हैं। मन रूपी उपवन में मी न्यूनाधिक खरपतवार समय-समय पर हटाते रहना चाहिए और उसमें स्वस्थ विचारों के बीज बोने चाहिए, जिससे जीवन संसार हरा-भरा रहे । मस्तिष्क की शक्तियां फूलों की पंखुड़ियों के समान हैं। जब ये शक्तियां केंद्रित होती हैं तो महक उठती हैं ।
विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शैक्षिक स्तंभकार मलोट

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article शिक्षा प्रणाली: तब और अब
Next Article संतुलन का आधार
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

रात्रि में एटा पुलिस द्वारा चलाया गया ऑपरेशन खट-खट, 36 टीमों ने 267 अपराधियों के घर पर दी दबिश

मई 14, 2026
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

डीएम ने तहसील किशनी में लिंक एक्सप्रेस-वे की समीक्षा की; भ्रष्ट लेखपाल निलंबित

मई 14, 2026
उत्तर प्रदेशमैनपुरी

डीएम ने जांची विकास कार्यों की रफ्तार: गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर, तीन माह में पूर्ण होंगे धार्मिक पर्यटन कार्य

मई 14, 2026
उत्तर प्रदेशएटा

एटा में ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन, सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

मई 14, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ रोडवेज का सघन अभियान 08 यात्री पकड़े गए

मई 13, 2026
अपराधअलीगढ़

आकांक्षात्मक विकास खंडों के पैरामीटर्स में सुधार हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न

मई 13, 2026
अपराधअलीगढ़

उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सघन औचक निरीक्षण अभियान जारी

मई 13, 2026
अपराधअलीगढ़

जिलाधिकारी ने किया रेलवे रोड विद्युत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

मई 12, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।