Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
खेल

CWG 2022 और एशियन गेम्स के लिए बैडमिंटन टीम का ऐलान, सायना को नहीं मिली जगह, 14 साल की उन्नति शामिल

admin
Last updated: अप्रैल 21, 2022 11:10 अपराह्न
By admin 11 Views
Share
6 Min Read
SHARE
Saina Nehwal CWG 2022 और एशियन गेम्स के लिए बैडमिंटन टीम का ऐलान, सायना को नहीं मिली जगह, 14 साल की उन्नति शामिल

भारत की दिग्गज बैडमिंटन स्टार और कॉमनवेल्थ गेम्स की मौजूदा चैंपियन सायना नेहवाल (Saina Nehwal) इस बार अपने खिताब का बचाव नहीं कर सकेंगी. इस साल बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) के लिए चुनी गई भारतीय बैडमिंटन टीम में ओलिंपिक मेडलिस्ट सायना को जगह नहीं मिली है. भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) ने गुरुवार को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए टीम का ऐलान किया. CWG के अलावा BAI ने एशियाई खेलों के लिए भी टीम का ऐलान किया और उसमें भी साइना को जगह नहीं मिली. खास बात ये है कि 14 साल की उभरती हुई खिलाड़ी उन्नति हुड्डा (Unnati Hooda) को एशियन गेम्स के लिए टीम में शामिल किया गया है. वह एशियाई खेलों की टीम की सबसे युवा सदस्य है.

Contents
ट्रायल के बाद हुआ फैसलाप्रणॉय को सीधे एंट्रीसायना ने नहीं लिया ट्रायल में हिस्साCWG के लिए टीमएशियन गेम्स, थॉमस कप और उबेर कप की टीम

एशियन गेम्स, CWG, थॉमस और उबेर कप के लिए टीमों के चयन के लिए पिछले 6 दिनों से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल चल रहे थे, जिसके बाद BAI ने इन तीनों टूर्नामेंटो के लिए टीम की घोषणा की. एशियन गेम्स और उबेर कप के लिए एक ही टीम चुनी गई ही, जबकि CWG के लिए उन्हीं मे से छोटी टीम चुनी गई है. दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता और देश की नंबर एक महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू दोनों बड़े आयोजनों में भारतीय महिला टीम की चुनौती की अगुआई करेंगी.

जहां तक पुरुषों की टीम की बात है, तो यहां भारत के लिए सिंगल्स में सबसे बड़ा दारोमदार होगा विश्व चैंपियनशिप के दोनों पदक विजेता खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत पर. वहीं डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पर निगाहें रहेंगी. बर्मिंघम CWG 28 जुलाई से आठ अगस्त तक खेले जाएंगे, जबकि चीन के हांगझोउ में एशियन गेम्स का आयोजन 10 से 25 सितंबर तक होगा.

ट्रायल के बाद हुआ फैसला

अगर CWG की बात करें, तो पुरुषों के वर्ग में सेन, श्रीकांत, सात्विकसाईराज, चिराग शेट्टी और बी सुमित रेड्डी को जगह मिली है. वहीं महिलाओं में सिंधू का साथ देने के लिए आकर्षी कश्यप, त्रीशा जॉली, गायत्री पुलेला और अश्विनी पोनप्पा शामिल हैं. भारतीय कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री और त्रीशा जॉली मार्च में ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भी पहुंची थीं. मिक्स्ड डबल्स में शीर्ष स्थान हासिल करने के कारण सुमित और अश्विनी को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पुरुष और महिला टीम में जगह मिली है.

- Advertisement -

You Might Also Like

उच्च प्राथमिक विद्यालय पिदौरा में नए लक्ष्यों के साथ नए सत्र 2026-27 का किया गया शुभारंभ
श्री चंद्रस्वामी स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां

जहां तक एशियन गेम्स और उबेर कप की बात है, तो विश्व रैंकिंग में शीर्ष 15 में जगह बनाने के कारण सिंधू, लक्ष्य, श्रीकांत के अलावा सात्विकसाईराज और चिराग की पुरुष युगल जोड़ी को टीम में सीधे जगह मिली. वहीं 10 सदस्यों वाली महिला टीम में सिंधू, आकर्षी, अश्मिता, उन्नति के अलावा ट्रायल में शीर्ष तीन पर रही युगल जोड़ियों को जगह मिली है. इसमें त्रीशा और गायत्री, एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी के अलावा तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रा शामिल हैं. रोहतक की 14 साल की उन्नति के चयन ने सबका ध्यान खींचा, जो ट्रायल में तीसरे स्थान पर रही थीं.

प्रणॉय को सीधे एंट्री

वहीं पुरुषों में फॉर्म में चल रहे सीनियर शटलर एचएस प्रणॉय को भी अंतरराष्ट्रीय सर्किट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण टीम में शामिल किया गया. उनके अलावा सिंगल्स में ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले प्रियांशु राजावत को एशियाड और थॉमस कप की 10 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह मिली जिसमें लक्ष्य, श्रीकांत और प्रणय भी शामिल हैं. टीम में सात्विक और चिराग के अलावा ट्रायल में शीर्ष दो पर रहने वाले युगल जोड़ियों को भी जगह मिली.

सायना ने नहीं लिया ट्रायल में हिस्सा

जहां तक सायना का सवाल है, तो दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी ने राष्ट्रीय टीम में उन्हें जगह नहीं देने पर सवाल उठाया था. वह इस बात से खफा थीं कि पुरुष वर्ग के दुनिया के 23वें नंबर के खिलाड़ी प्रणॉय को सीधे एंट्री मिली थी, लेकिन उन्हें नहीं और इसी कारण उन्होंने ट्रायल में हिस्सा लेने से मना कर दिया था. ट्रायल में 120 खिलाड़ियों ने पांच वर्ग में हिस्सा लिया और 15 से 20 अप्रैल तक हुए लीग कम राउंड रोबिन प्रारूप के टूर्नामेंट में प्रत्येक चरण में खिलाड़ी की क्षमता को परखा गया.थॉमस और उबेर कप बैंकॉक में आठ से 15 मई तक होंगे.

CWG के लिए टीम

पुरुष: लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी और बी सुमीत रेड्डी.
महिला: पीवी सिंधू, आकर्षी कश्यप, त्रीशा जॉली, गायत्री पी, अश्विनी पोनप्पा.

एशियन गेम्स, थॉमस कप और उबेर कप की टीम

पुरुष: लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, प्रियांशु राजावत, चिराग शेट्टी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, ध्रुव कपिला, एमआर अर्जुन, विष्णु वर्धन गौड़, कृष्ण प्रसाद गरिगा.
महिला: पीवी सिंधू, आकर्षी कश्यप, अश्मिता चालिहा, उन्नति हुड्डा, त्रीशा जॉली, गायत्री पी, एन सिक्की रेड्डी, अश्विनी पोनप्पा, तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रा.

- Advertisement -

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article ऊंट के साथ खिलवाड़ करना लोगों को पड़ा महंगा, बाल-बाल बची जान देखें Shocking Video
Next Article युवक ने दूल्हे को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिला दी शराब, घोड़ी से उतरते ही लड़खड़ाने पर खुली पोल; दोनों पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधउत्तर प्रदेश

नाम फैमिली कैफे… अंदर चल रही थीं अय्याशी..

अप्रैल 15, 2026
अपराधअलीगढ़

NCRT किताबों के आदेश हवा-हवाई…… जिले के लगभग सभी स्कूलों में धड़ल्ले से हो रही किताबों वाली लूट 

अप्रैल 15, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

निर्दोष निकला हैड मास्टर.. पुलिस की जाँच में पड़ोसी निकला दरिंदा, पकड़ा गया

अप्रैल 14, 2026
अपराधअलीगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा थाना सकीट का किया गया औचक निरीक्षण

अप्रैल 14, 2026

You May also Like

अलीगढ़आगरा

मिलेट महोत्सव में किसानों को मिला श्री अन्न की खेती बढ़ाने का संदेश

मार्च 14, 2026
खेललेख

भारतीय शतरंज का नया सितारा ग्रैंडमास्टर आर्यन वार्ष्णेय

जनवरी 19, 2026
अलीगढ़आगरा

17वीं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल, सेपकटकरा) प्रतियोगिता–2025 का हुआ भव्य समापन।

नवम्बर 8, 2025
अलीगढ़आगरा

मारहरा ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन… कम्पोजिट विद्यालय नगरिया ताड बना चैंपियन

नवम्बर 8, 2025
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology