सुनसान जंगल में युवती से सरेराह बदसलूकी, दोस्त को पीटा..वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
बाइक सवार युवक-युवती को घेरकर की अभद्रता, जबरन ले जाने की कोशिश
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक के साथ बाइक पर जा रही युवती से सरेराह बदसलूकी का मामला सामने आया है। बोचहां थाना क्षेत्र के काशीरामपुर बांध के पास तीन-चार युवकों ने बाइक सवार युवक-युवती को रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने युवती के साथ अभद्रता की और उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की।
युवती को बचाने के लिए आगे आए उसके दोस्त के साथ आरोपियों ने मारपीट की और गाली-गलौज की। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी खुद इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाते रहे। युवती उनसे लगातार मिन्नतें करती रही। उसने अपनी शादी होने की बात कही और फोन पर अपनी बहन से भी बात कराई, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। अनुराग कुमार, उज्ज्वल कुमार और विशाल कुमार को जेल भेजा गया है।
