मुंबई. बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। हर एपिसोड में रिश्ते बनते और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के घर में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejashwi Prakash)के बीच नजदिकियां बढ़ी थी। अब इसी घर में दोनों के बीच गहरी खाई बनती दिख रही हैं। एक टास्क में प्रतीक सहजपाल का सपोर्ट करने पर करण तेजस्वी को खूब खरी खोटी सुनाई। यहां तक की दोनों के एक दूसरे को कायर तक कह दिया। दोनों के झगड़े देखकर लगा कि इनका रिश्ता इस घर में टूट जाएगा। करण के झगड़ने के बाद तेजस्वी रोती हुई नजर आईं।
निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल के सामने उन्होंने रोते हुए कहा कि अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा कौन करता है। मेरे साथ वो (करण कुंद्रा) खड़ा नहीं होता, उल्टे मेरे ऊपर ही चढ़ जाता है। वहीं, करण कुंद्रा धीरे-धीरे तेजस्वी से दूरियां बनाने लगे हैं। कई मौकों पर वो ये निशांत और उमर से बोलते दिखाई दिए कि बहुत हो गया। ये नहीं चलने वाला है।
रश्मि टिकट टू फिनाले में पहुंची
वहीं, देवोलीना और रश्मि के बीच खेला गया टास्क जबरदस्त रहा। दोनों कंटेस्टेंट्स घंटों तक पोल पर हर टॉचर्र सहते हुए खड़े रहे। इस दौरान बिग बॉस ने भी कहा कि वो अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए फैसला ले। दोनों ने खुद को टास्क में बनाए रखने की ठानी। जिसके बाद बिग बॉस ने टास्क को टफ किया। निशांत भट्ट के जोर से पानी मारने की वजह से देवोलीना पोल से नीचे गिर जाती हैं और रश्मि टिकट टू फिनाले जीत जाती हैं।
उमर को बिग बॉस ने लगाई फटकार
इसी टास्क के दौरान प्रतीक और उमर के पीछ हाथापाई भी होता है। इसके बाद बिग बॉस कहते हैं, ‘बिग बॉस के घर में बल के प्रयोग पर पाबंदी है। आप लोगों को चेतावनी भी दी गई कि इस तरह का व्यवहार आपको शो से बाहर भी कर सकता है। जिन सदस्यों को कई बार सचेत किया जा चुका है, उनमें सबसे ऊपर नाम आता है उमर का। जिन्हें एक या दो बार नहीं, बल्कि कई बार इस बुरे व्यवहार के लिए टोका गया, लेकिन उनके बर्ताव में रत्ती भर भी बदलाव नहीं आया। इसलिए, अब शो के दर्शक वीकेंड का वार में ये फैसला लेंगे कि उनका व्यवहार उचित है या फिर अनुचित। वहीं बिग बॉस से उमर माफी मांगते दिखाई देते हैं।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Latest India News In hindi, National NEWS, National politics News, india Politics
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

