डीआईजी से मिलने के एक घंटे बाद हुई हत्या
संदीप गुप्ता का अलीगढ़ में मीनाक्षी पुल के पास भी कार्यालय है। सोमवार की शाम 7:30 बजे डीआइजी दीपक कुमार से मिलकर अपने कार्यालय आए थे। यहां से रात करीब साढ़े आठ बजे अपने एक साथी के साथ फारच्यूनर गाड़ी से शहर में ही स्वर्णजयंती नगर स्थित ग्रीन पार्क सोसाइटी जा रहे थे। उनके गार्ड दूसरी गाड़ी में थे, जो पीछे चल रही थी। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत के अनुसार संदीप गुप्ता ने रामघाट रोड पर गांधी आई हास्पिटल के सामने समद रोड तिराहे पर पान की दुकान के पास गाड़ी रुकवाई। चालक को उन्होंने रजनीगंधा लेने के लिए दुकान पर भेज दिया।
हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
संदीप आगे की सीट पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी से कुछ दूरी पर आगे खड़ी एक अन्य कार से दो लाेग निकले और उन्होंने संदीप को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते हमलावर संदीप को गोली मारकर कार में सवार होकर फरार हो गए। कारोबारी को वरुण ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीआइजी दीपक कुमार और एसएसपी कलानिधि नैथानी अस्पता में ही संदीप के गार्ड, चालक के अलवा कार में सवार उनके मित्र से पूछताछ करने में जुटी हुई थी।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
