Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

शिक्षा में पूर्वीग्रह और बाल मन

admin
Last updated: अप्रैल 19, 2025 7:34 पूर्वाह्न
By admin 17 Views
Share
9 Min Read
SHARE

शिक्षा में पूर्वीग्रह और बाल मन

 

कर्नाटक के चामराजनगर की रहने वाली चौथी कक्षा की एक बच्ची ने विज्ञान प्रदर्शनी में एक ऐसा ‘प्रोजेक्ट’ बनाया, जिसमें एक संदेश था कि जो औरत एक खास परिधान पहनती है, वह जन्नत की हकदार है और जो नहीं पहनती, वह नरक में सांप-बिच्छुओं की दावत बनती है। ऐसे में यह घटना हमारी शिक्षा प्रणाली की जड़ों में पैठ बना चुके पूर्वाग्रहों की भयावह तस्वीर पेश करती है। विज्ञान प्रदर्शनी में एक बच्ची का धार्मिक कट्टरता से प्रेरित माडल केवल उसकी कल्पना नहीं, बल्कि उस माहौल का नतीजा है, जिसमें उसे ढाला गया है। सवाल यह नहीं है कि यह विचार उसके मन में आया कैसे, बल्कि यह है कि आखिर उसकी सोच को इस दिशा में मोड़ा किसने?

 

- Advertisement -

You Might Also Like

थाना पिलुआ पुलिस ने किया मंदिरों से घंटा चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश 
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत एमएसएमई दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

 

क्या यह उस शिक्षा का परिणाम है, जो हमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करती है या फिर यह उस समाज की देन है, जो बच्चों की कोमल चेतना में भी अंधविश्वास और दंड के भय को ठूंस देता है? आश्चर्य की बात है कि यह सब खुलेआम हो रहा है और शिक्षा तंत्र को इसकी भनक तक नहीं। अगर इस माडल का वीडियो चर्चा में न आता, तो क्या प्रशासन जागता? क्या स्कूल की जिम्मेदारी तय होती? यह स्थिति हमारी शिक्षा प्रणाली की लचर निगरानी और जवाबदेही की पोल खोलती है। शिक्षा का उद्देश्य तो बच्चों को स्वतंत्र रूप से सोचने, तर्क करने और विवेकशील बनने के लिए प्रेरित करना होना चाहिए।

 

केवल पुस्तकों में लिखी बातें रटाना नहीं है शिक्षा का उद्देश्य

शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकों में लिखी बातें रटाना नहीं, बल्कि बच्चों में स्वतंत्र सोचने और तर्क करने की क्षमता विकसित करना होता है, लेकिन जब शिक्षा प्रणाली ही धार्मिक पूर्वाग्रहों और सामाजिक कुरीतियों का माध्यम बनने लगे, तो यह न केवल बच्चों के मानसिक विकास को बाधित करता, बल्कि समाज के भविष्य को भी अंधकारमय बना देता है। यूनिसेफ की 2023 की रपट के अनुसार, दुनियाभर में 70 फीसद बच्चे अपनी प्रारंभिक शिक्षा के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक पूर्वाग्रहों से प्रभावित होते हैं। भारत में 2021 की राष्ट्रीय शैक्षिक नीति रपट बताती है कि बड़ी संख्या में स्कूलों में बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अधिक धार्मिक पृष्ठभूमि की शिक्षा दी जाती है। कर्नाटक की घटना इसी प्रवृत्ति का एक उदाहरण है, जहां एक मासूम बच्ची को अंधविश्वास में जकड़ दिया गया।

- Advertisement -

 

 

 

म्यांमा में लोकतंत्र की मुश्किल राह, सैन्य सरकार स्वीकार कर सकती है भारत की मध्यस्थता

 

एक अध्ययन के अनुसार, 8-14 वर्ष की उम्र के 65 फीसद बच्चे परिवार से धार्मिक मान्यताएं अपनाते हैं, जो उनकी स्वतंत्र सोच पर प्रभाव डालती हैं। यह उस सामाजिक अनुकूलन का नतीजा है, जो धर्म के नाम पर बच्चों की सोच को सीमित कर देता है। शिक्षा का असली उद्देश्य बच्चों के मन में सवालों को जन्म देना है, न कि उन्हें ऐसे अंधविश्वासों से भर देना, जो उनके आत्मनिर्णय की क्षमता को खत्म कर दें।

 

 

भारत जैसे विविधता वाले देश में, जहां महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की स्वतंत्रता है, वहां धार्मिक कट्टरता की जड़ें इतनी गहरी कैसे जम रही हैं? एक ओर ईरान में महिलाएं संघर्ष कर रही हैं, तो दूसरी ओर भारत के कुछ हिस्सों में इसे धर्म की पहचान के रूप में थोपा जा रहा है। विडंबना यह है कि जिन बच्चियों को अपने अधिकारों और स्वतंत्रता की समझ होनी चाहिए, उन्हें पहले से ही यह सिखाया जा रहा है कि धर्म के नाम पर कुछ विशेष पहनावे ही ‘शुद्धता’ का प्रमाण हैं। कोई भी परिधान पहनना किसी की निजी पसंद हो सकता है, लेकिन जब यह डर और धार्मिक पूर्वाग्रह के साथ जोड़ा जाता है, तब यह महज कपड़ों की बात नहीं रहती, बल्कि एक मानसिक जकड़न का रूप ले लेती है। जिस उम्र में बच्चों को तार्किक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की शिक्षा दी जानी चाहिए, उसी उम्र में उनके दिमाग में यह भरना कि खास परिधान न पहनने वाली औरतें ‘नापाक’ होती हैं, यह दर्शाता है कि सांप-बिच्छू से ज्यादा जहरीला विष समाज बच्चों के मन में घोल रहा है।

 

अन्य देशों में भी धर्म और शिक्षा के बीच टकराव

धर्म और शिक्षा के टकराव का यह मामला अकेले भारत तक सीमित नहीं है। अमेरिका में विकासवाद बनाम सृजनवाद की बहस हो, फ्रांस में हिजाब प्रतिबंध का मुद्दा हो या अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर पाबंदी, हर जगह धार्मिक विचारधारा और शिक्षा का संघर्ष साफ नजर आता है। चीन में तो सरकार स्वयं शिक्षा प्रणाली को नियंत्रित कर यह तय करती है कि बच्चों को क्या सोचना चाहिए और क्या नहीं।

 

विडंबना यह है कि जो शिक्षा व्यक्ति को स्वतंत्र विचारक बनाती है, वही अब पूर्वाग्रहों की जननी बन रही है। इसीलिए स्कूलों को ऐसी किसी भी शिक्षा से दूर रखना जरूरी है, जो बच्चों को पूर्वाग्रहों से भर दे। उन्हें स्वतंत्र रूप से सोचने, सवाल करने और नए विचारों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। राज्य सरकारों और शिक्षा नीति निर्माताओं की भी इसमें अहम भूमिका होनी चाहिए। शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह बच्चों को तार्किक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर देने वाली होनी चाहिए। जब तक शिक्षा में धार्मिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पूर्वाग्रहों का अंत नहीं होगा, तब तक स्वतंत्र और तार्किक सोच रखने वाली पीढ़ी का निर्माण संभव नहीं होगा।

 

डिजिटल अर्थव्यवस्था ने उपलब्ध कराए रोजगार के नए अवसर, ऑनलाइन व्यापार के समक्ष कई चुनौतियां और खतरे

 

अब सवाल यह उठता है कि इस समस्या का समाधान क्या है? सबसे पहले, स्कूलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शिक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार के धार्मिक या सांस्कृतिक पूर्वाग्रह की जगह न हो। शिक्षकों को भी इस बात के लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए कि वे बच्चों को स्वतंत्र रूप से सोचने और सवाल करने के लिए प्रेरित करें। अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चों को धार्मिक कट्टरता से दूर रखते हुए उन्हें विवेकशील और तर्कशील बनाने का प्रयास करें। दूसरा महत्त्वपूर्ण कदम यह हो सकता है कि शिक्षा प्रणाली में विज्ञान और तार्किक सोच को और अधिक प्रोत्साहित किया जाए। पाठ्यक्रम इस तरह बनाया जाना चाहिए कि बच्चों को स्वतंत्र रूप से सोचने और अपनी राय बनाने की आदत विकसित करे। जब तक बच्चे खुद यह समझ नहीं पाएंगे कि उनके लिए क्या सही है और क्या गलत, तब तक वे किसी भी विचारधारा के प्रभाव में आसानी से आ सकते हैं।

 

शिक्षा का असली उद्देश्य होना चाहिए बच्चों को तर्कशील और स्वतंत्र सोच वाला बनाना

तीसरा समाधान यह हो सकता है कि समाज में व्यापक स्तर पर संवाद और बहस को बढ़ावा दिया जाए। यह जरूरी है कि लोग यह समझें कि किसी भी धार्मिक पहनावे को अनिवार्य बनाना, खासकर जब वह भय और दंड के साथ जोड़ा जाए, तो यह स्वतंत्रता का हनन है। अंतत:, शिक्षा का असली उद्देश्य बच्चों को तर्कशील और स्वतंत्र सोच वाला बनाना होना चाहिए, न कि उन्हें किसी खास विचारधारा की कठपुतली बना देना। जब तक स्कूलों में तार्किक और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा नहीं मिलेगा, तब तक समाज में धार्मिक कट्टरता और पूर्वाग्रहों का जहर फैलता रहेगा। बच्चों का मन एक खाली कैनवास की तरह होता है, जिसे या तो ज्ञान और तार्किकता के रंगों से भरा जा सकता है, या फिर अंधविश्वास और कट्टरता के काले धब्बों से। यह हम पर निर्भर करता है कि हम अगली पीढ़ी को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं।

 

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
admin
By admin
Follow:
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
Previous Article महंगी होती शिक्षा, बचपन पर बोझ और सरकार की चुप्पी शिक्षा का बढ़ता बाजारीकरण
Next Article तकनीक की रफ्तार
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

Life Styleअंतराष्ट्रीय

एसएसपी ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती – 2025 के अन्तर्गत चल रही डी0वी0/पी0एस0टी0 का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

जून 16, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अंतर्गत जनपद में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

जून 16, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं पर प्रशासन की सख्ती: औचक निरीक्षण में लिए गए 10 सैंपल

जून 16, 2026
Life Styleअपराध

कुर्क संपत्तियों के प्रबंधन हेतु प्रशासक नियुक्त करने के निर्देश जारी

जून 16, 2026

You May also Like

Life Styleअपराध

ग्राम पंचायत जिरसमी के गांव खेरिया खुर्द का प्रमुख मार्ग दलदल और तालाब में तब्दील, ग्रामीणों में आक्रोश

जून 16, 2026
Life Styleअंतराष्ट्रीय

शहर घर जल योजना की प्रगति की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने की समीक्षा:बढेरा स्थित 456 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण, समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य के दिए निर्देश

जून 15, 2026
अपराधअलीगढ़

चोरी की घटना के संबंध में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

जून 15, 2026
अपराधअलीगढ़

गंभीर चोट पहुंचाने के मामले से संबंधित एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

जून 15, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।