Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
लेख

संयुक्त परिवार: जीवन की सजीव पाठशाला

admin
Last updated: मई 11, 2025 11:38 पूर्वाह्न
By admin 18 Views
Share
6 Min Read
SHARE

 

 
संयुक्त परिवार: जीवन की सजीव पाठशाला
 
संयुक्त परिवार केवल साथ रहने की व्यवस्था नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों की एक जीवंत पाठशाला है। यहाँ बच्चे रिश्तों के बीच रहकर अनुशासन, सहनशीलता, त्याग और सहयोग जैसे गुणों को स्वाभाविक रूप से सीखते हैं। बुज़ुर्गों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा मिलकर एक समृद्ध पारिवारिक वातावरण बनाते हैं। त्योहारों से लेकर संकटों तक, हर क्षण में सामूहिकता का भाव झलकता है। आधुनिक एकल जीवनशैली के दौर में संयुक्त परिवार मानसिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त जीवन जीने का मार्ग दिखाते हैं। यह परंपरा केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि हमारी स्थायी शक्ति भी है।
 
-प्रियंका सौरभ
 
आज जब समाज तेजी से एकल परिवारों की ओर अग्रसर हो रहा है, ऐसे समय में संयुक्त परिवारों का महत्व फिर से समझना अत्यंत आवश्यक हो गया है। संयुक्त परिवार केवल एक छत के नीचे कई पीढ़ियों का साथ नहीं होता, बल्कि यह जीवन के वास्तविक पाठों की एक सजीव पाठशाला होता है, जहाँ हर दिन कुछ नया सिखने को मिलता है — बिना किसी पाठ्यक्रम और परीक्षा के।
 
संयुक्त परिवार में दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची, भाई-बहन और बच्चे सभी मिलकर एक ऐसा वातावरण रचते हैं जहाँ रिश्तों की गर्माहट, आपसी सहयोग और जीवन के मूल्यों का सहज अभ्यास होता है। यह वह स्थान है जहाँ बच्चे केवल किताबों से नहीं, अनुभवों और संबंधों से सीखते हैं। वे बड़ों का सम्मान करना, छोटों से स्नेह करना, कठिनाइयों में धैर्य रखना और खुशियों को मिलकर बाँटना, ये सब आचरण अपने आप सीख जाते हैं।
 
संस्कारों की पहली पाठशाला
 
संयुक्त परिवार बच्चों के लिए संस्कारों की पहली पाठशाला होता है। जब बच्चा देखता है कि उसके पिता अपने माता-पिता को आदर देते हैं, चाचा अपने भतीजे को लाड़ करते हैं, और दादी सबको भोजन पर बुलाकर मिल-बैठने का आग्रह करती हैं — तो वह बिना किसी औपचारिक शिक्षा के जीवन के मूल्यों को आत्मसात करता है। उसे यह समझ आता है कि केवल ‘मैं’ नहीं, ‘हम’ का भाव ही समाज और जीवन का आधार है।
 
समझदारी और सहनशीलता का व्यावहारिक अभ्यास
 
संयुक्त परिवार में रोज़ कुछ न कुछ ऐसा होता है जो हमें सहनशील बनाता है। कभी किसी की पसंद का खाना नहीं बना, तो कभी किसी की नींद बच्चों की शरारत से टूट गई — लेकिन परिवार इन छोटी-मोटी बातों को नज़रअंदाज़ करना, माफ़ करना और सबके लिए सोचना सिखाता है। यह जीवन में आगे चलकर एक व्यक्ति को हर परिस्थिति में संयमित और समझदार बनाता है।
 
संघर्ष और सहयोग की मिसाल
 
संयुक्त परिवार उस समय भी एकजुट खड़ा रहता है जब जीवन में समस्याएँ आती हैं। किसी सदस्य की बीमारी हो या आर्थिक संकट — पूरा परिवार एक टीम की तरह काम करता है। वहाँ एक-दूसरे की कमजोरी को ढँकने और ताकत को आगे बढ़ाने की परंपरा होती है। यह भावनात्मक सुरक्षा और मानसिक मजबूती की ऐसी नींव रखता है जिसे कोई संस्थान नहीं दे सकता।
 
साझा जिम्मेदारियाँ, साझा आनंद
 
संयुक्त परिवारों में घर की जिम्मेदारियाँ बंटती हैं, लेकिन खुशी दुगनी हो जाती है। त्योहारों की रौनक, शादियों की चहल-पहल और रोज़मर्रा की बातचीत — यह सब एक ऐसा सामाजिक और भावनात्मक संबल प्रदान करता है, जो अकेलेपन और अवसाद के खतरे को बहुत हद तक दूर कर देता है। यही कारण है कि संयुक्त परिवारों में पलने वाले बच्चे सामाजिक रूप से अधिक आत्मविश्वासी और भावनात्मक रूप से अधिक संतुलित होते हैं।
 
वर्तमान समय की चुनौतियाँ और संयुक्त परिवार
 
आज के दौर में, जब भागदौड़, करियर की दौड़ और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को प्राथमिकता दी जा रही है, तब संयुक्त परिवारों का ढाँचा टूटता जा रहा है। एकल परिवारों में सुविधाएँ तो अधिक हैं, परंतु सामाजिक शिक्षा और संबंधों की गहराई की कमी भी उतनी ही तीव्र है। बुज़ुर्ग अकेलेपन से जूझ रहे हैं, और बच्चे भावनात्मक पोषण के अभाव में डिजिटल दुनिया के गुलाम बनते जा रहे हैं।
 
 परंपरा और आधुनिकता का संतुलन
 
समस्या यह नहीं कि लोग एकल परिवारों में रह रहे हैं, बल्कि यह है कि संयुक्त परिवार के मूल्यों को छोड़ते जा रहे हैं। अगर हम अपने परिवार के बुज़ुर्गों से जुड़ाव बनाए रखें, बच्चों को उनके साथ समय बिताने दें, और ‘मैं’ से ऊपर ‘हम’ को स्थान दें — तो चाहे हम एक ही घर में न भी रहें, संयुक्त परिवार की आत्मा फिर भी ज़िंदा रह सकती है।
 
संयुक्त परिवार केवल रहने का ढाँचा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक शैली है। यह एक ऐसी ‘यूनिवर्सिटी’ है जहाँ कोई डिग्री नहीं मिलती, पर जो सीख मिलती है, वह व्यक्ति को एक बेहतर इंसान बनाती है। आज जब समाज सामाजिक विघटन और मानसिक तनावों से जूझ रहा है, तब संयुक्त परिवार एक समाधान बनकर उभर सकता है। यह समय है, जब हम फिर से इस परंपरा की ओर लौटें — आधुनिकता के साथ उसका संतुलन बनाकर — ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियाँ केवल सफल नहीं, संस्कारी भी बन सकें।
 
 
Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article गरीब की दवा
Next Article श्रीमद भागवत कथा में ध्रुव के चरित्र की कथा सुन भक्त हुए भाव विभोर
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

मानकों की अनदेखी करने वाले स्कूली वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई: एआरटीओ

मार्च 28, 2026
अंतराष्ट्रीयअपराध

महाराष्ट्र में ढोंगी बाबा ने खुद को शिव व पीड़िता को पार्वती बताकर किया रेप.. FIR दर्ज 

मार्च 28, 2026
अपराधअलीगढ़

महिलाओं की सुरक्षा जागरूकता हेतु “रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट” (Run For women Empowerment) दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना 

मार्च 28, 2026
अंतराष्ट्रीयराजनीति

नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

मार्च 28, 2026

You May also Like

अपराधअलीगढ़

कोडिन सीरप तस्करी का एक और आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में पांच आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल

मार्च 26, 2026
अपराधअलीगढ़

वन स्टॉप सेंटर व वृद्धाश्रम एटा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक, खामियों पर त्वरित सुधार के निर्देश

मार्च 26, 2026
अपराधअलीगढ़

अफवाहों पर न दें ध्यान, जनपद में पेट्रोल-डीजल व गैस की पर्याप्त उपलब्धता : जिला प्रशासन सख्त निगरानी में

मार्च 26, 2026
अपराधअलीगढ़

हाईकोर्ट के आदेश पर खुर्शीद का शव कब्र से पोस्टमार्टम के लिए निकाला गया, पत्नी रहीमा पर है हत्या का आरोप

मार्च 26, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology