औद्योगिक इकाइयों में टीबी व एचआईवी की स्क्रीनिंग, सीएमओ ने की समीक्षा
अलीगढ़। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को अलीगढ़ की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। श्रमिकों की टीबी व एचआईवी जांच की गई और संभावित रोगियों को सीबी-नाट व एक्स-रे जांच हेतु चिन्हित किया गया।
प्रमुख शिविरों में इंडियन ऑयल (करसुआ) में 108, वेव डिस्टिलरीज (हरदुआगंज) में 152, शेखर सर्राफ अस्पताल व समृद्धि साइट पर 67, तथा भोले बाबा डेयरी में 75 श्रमिकों की स्क्रीनिंग की गई। कई श्रमिकों को जांच डिब्बी व एक्स-रे के लिए सलाह दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने शाम को समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति जानी और केस खोज, उपचार, पोषण योजना व जनजागरूकता तेज करने के निर्देश दिए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा और कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार ने टीमों के कार्य की सराहना की।
