कुम्भ मेले से प्रसिद्ध हुई नीली आँखों वाली मोनालिसा ने थाने मे फरमान संग रचाया ब्याह
महाकुंभ 2025 में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मोनालिसा इन दिनों अपनी लव स्टोरी को लेकर फिर चर्चा में है। मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान के साथ रहना चाहती है, लेकिन उसका परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ बताया जा रहा है। परिवार की नाराजगी के बीच मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। एक वीडियो वायरल हो रही है.. जिसमे दावा किया गया है की दोनों ने शादी कर ली है।
बताया जा रहा है कि मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान के साथ इंदौर के थम्पानूर थाने पहुंच गई और पुलिस से सुरक्षा की मांग की। मोनालिसा का कहना है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से फरमान के साथ रहना चाहती है, लेकिन उसके पिता जय सिंह और परिवार वाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उसने यहां तक कहा कि उसे अब अपने ही परिवार से खतरा महसूस हो रहा है।
