वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ईलामारन जी द्वारा थाना मिरहची का किया गया औचक निरीक्षण
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ईलामारन जी द्वारा थाना मिरहची का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेख प्रबंधन, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, महिला सहायता डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस, कम्प्यूटर कक्ष, मैस (भोजनालय),रजिस्टर न० 4, रजिस्टर न० 8, मिशन शक्ति के काउंसलिंग रजिस्टर, कार्य वितरण आदि का निरीक्षण कर शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
