बाराबंकी में सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए अपनी ही बेटी की हत्या करने वाला विनय चौबे व उसका दोस्त अब्दुल मन्नान गिरफ्तार
चिनहट निवासी विजय कुमार चौबे बेटी को झाड़-फूंक कराने के बहाने कार में बैठाकर बाराबंकी ले गया था। साथ में उसका दोस्त अब्दुल मन्नान भी था। 14 अप्रैल को बड्डूपुर इलाके में कुर्सी रोड के पास कार में ही गला दबाकर हत्या कर दी थीं।
शव को नहर में फेंकने की कोशिश की लेकिन फेंक नहीं पाया। इसके बाद पिता ने पहचान छिपाने के लिए बेटी के चेहरे को तेजाब से जला दिया, ताकि शव की शिनाख्त न हो सके।
अफेयर बना हत्या का कारण…
पूछताछ में आरोपी पिता ने स्वीकार किया कि वह अपनी बेटी के व्यवहार से बेहद नाराज था। साल 2025 में बेटी घर से एक लड़के के साथ भाग गई थी। तब पुलिस ने उसे बरामद कर परिवार को सौंप दिया था. इसके बाद भी बेटी लड़के के संपर्क में थी. इसी वजह में उसने बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
