मुरादाबाद मे डबल मर्डर… मासूम बच्चो की आँखों के सामने उनके माता – पिता को काट डाला
UP के मुरादाबाद मे मासूम बच्चो की आँखों के सामने ही उनके माता – पिता की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी गई।
एक साल पहले राजा ने एक मकान पड़ोसी फहीम से ख़रीदा था। रजिस्ट्री के समय 24000/- देने तय थे। समय निकला तो पैसा बढाकर लेने की बात होने लगी। 24 के स्थान पर 40000/-₹ की डिमांड हुई तो मारपीट हो गई। जिसमे फहीम को चोट आई।
राजा इस मकान में अपनी पत्नी फरहा (30), बेटी अफ्शा (8), बेटे आतिफ (7) व अब्बास (1) के साथ रह रहा था।
मारपीट का बदला लेने को रात्रि मे फहीम का बेटा फरजंद व अन्य लोग घर मे घुस गए। बच्चो के सामने ही राजा व उसकी बीवी फरहा की चाकू के वार कर हत्या कर दी।
