सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल की चौथी रैंक
एटा। जनपद ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की माह अप्रैल 2026 की रैंकिंग में उत्कृष्ट एवं अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त की है। जनपद की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी अरविंद सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा टीमवर्क, सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी कार्यप्रणाली का परिणाम बताया है।
जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा सीएम डैशबोर्ड से संबंधित विभागों की नियमित समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति समयबद्ध रूप से पोर्टल पर फीड की जाए तथा लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा द्वारा भी विभागवार प्रगति की सतत निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उक्त सतत मॉनिटरिंग एवं समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप जनपद ने प्रदेश में चौथी रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस कार्य में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, सीएम डैशबोर्ड से संबंधित नोडल अधिकारियों तथा विभागीय कर्मचारियों द्वारा सक्रिय सहभागिता एवं उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य किया गया।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा भी विभागीय समन्वय एवं डाटा संकलन कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई, जिसके परिणामस्वरूप जनपद की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद प्रशासन शासन की मंशानुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी जनपद को शीर्ष रैंकिंग में बनाए रखने हेतु इसी प्रकार सतत प्रयास जारी रहेंगे।
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल की चौथी रैंक
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Leave a Comment
Leave a Comment
