शराब पार्टी में खूनी खेल, बड़े भाई ने छोटे भाई की ले ली जान! पीट-पीटकर हत्या का आरोप, दोनों भाई बताए जा रहे रिटायर्ड फौजी
गुलावठी पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल खाट का पाया बरामद
UP क़े बुलंदशहर में शराब पार्टी के दौरान हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक जा पहुंचा। गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के करीमपुर बनबोई गांव में बड़े भाई हरेंद्र सिरोही पर अपने छोटे भाई रविंद्र सिरोही की चारपाई के पाए से पीटकर हत्या करने का आरोप है।
बताया गया कि दोनों भाई रिटायर्ड फौजी थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरेंद्र सिरोही को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए पाए को भी बरामद करने की बात कही है।
