कल भीषण लू को लेकर प्रशासन अलर्ट, नागरिक सावधानी बरतें
एटा। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) एवं CAP-SACHET के माध्यम से प्राप्त अलर्ट के अनुसार आगामी 24 घंटों में जनपद एटा सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कई स्थानों पर लू से भीषण लू चलने की संभावना व्यक्त की गई है। अलर्ट की वैधता 21 मई 2026 को दोपहर 01:29 बजे तक प्रभावी रहेगी।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि अत्यधिक गर्मी एवं लू को देखते हुए विशेष सावधानी बरती जाए। अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें तथा दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच खुले स्थानों पर कार्य करने से परहेज करें। बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी अथवा छाते से ढकें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।
उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखा जाए। तेज धूप में खड़े वाहनों में बच्चों या पशुओं को न छोड़ें। हीट स्ट्रोक के लक्षण जैसे तेज बुखार, चक्कर आना, उल्टी, कमजोरी अथवा बेहोशी महसूस होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं संबंधित विभागों को सतर्क रहते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपदवासियों से अपील की गई है कि मौसम एवं आपदा संबंधी प्रमाणिक सूचनाओं के लिए “सचेत” मोबाइल ऐप डाउनलोड कर समय-समय पर जारी अलर्ट का पालन करें।
कल भीषण लू को लेकर प्रशासन अलर्ट, नागरिक सावधानी बरतें
Amit Mathur - उप संपादक (कलप्रिट तहलका) पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। वे पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment
Leave a Comment
