एटा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से हुआ घायल
एटा। एटा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बदमाश लूट और चोरी की घटनाओं में वांछित बताए जा रहे हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।
बताया जा रहा है कि थाना कोतवाली नगर एटा पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर एटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अशोक विहार कालोनी गंजडुण्डवारा रोड़ से अलीगंज की ओर जाने वाले रोड़ पर तालाब के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्प्लेंडर प्लस मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस की तरफ आ रहे थे। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा टाॅर्च दिखाकर रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार व्यक्तियों ने बाइक को पीछे की तरफ मोड़कर भागने लगे तथा बाइक सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दोनो अभियुक्तों को पुलिस हिरासत मे लेकर नाम पता पूछा गया तो घायल बदमाश द्वारा अपना नाम केशव पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गिरधरपुर थाना दादों जिला अलीगढ़ व दूसरे ने अपना नाम राम सरन पुत्र लटूरी सिंह निवासी दुलीचन्द्रपुर थाना सोरों जिला कासगंज बताया। घायल केशव उपरोक्त को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है।
पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त रामसरन उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने साथी केशव उपरोक्त के साथ मिलकर थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत सब्जी मंडी के पास 09/10.05.26 की रात्रि में एक ट्रांसफार्मर से कापर व तेल, तार व अन्य सामान चोरी किया गया था। उक्त घटना के संबंध मे थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 216/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता–
1. केशव पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गिरधरपुर थाना दादो जिला अलीगढ
2. राम सरन पुत्र लटूरी सिंह निवासी दुलीचन्द्रपुर थाना सोरो जिला कासगंज
बरामदगीः-
1. 02 अवैध तमंचा
2. 03 जिंदा कारतूस व 04 खोखा कारतूस (315 बोर) 3.
3. एक मोटर साईकिल (स्पलेण्डर प्लस ) बिना नम्बर
4. एक कटर (प्लास) व एक सादा प्लास चार रिंच, दो पाना
5. 7200 रुपए
पुलिस टीम-
1. थाना प्रभारी कोतवाली नगर प्रेमपाल सिंह मय टीम
