आगामी त्यौहारों एवं ईद उल अजहा के दृष्टिगत आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग, संभ्रांत व्यक्ति मीटिंग में हुए सम्मिलित
एटा। क्षेत्राधिकारी नगर संजय सिंह एवं एसडीएम सदर सुश्री श्वेता सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आगामी त्यौहारों एवं ईद उल अजहा के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित की गयी। सभी संभ्रांत व्यक्ति मीटिंग में सम्मिलित हुए। सभी को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए साथ ही शासन द्वारा निर्गत आदेश निर्देशों से अवगत कराया गया। सभी व्यक्तियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा बताया गया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। संवेदनलशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया जाएगा एवं लोगों से अपील की गयी कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई विवाद की स्थिति हो, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
