थाना जलेसर साइबर क्राइम टीम द्वारा 28,778 रुपए की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गई वापस
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आवेदक के खाते से 70,000 रूपये का फ्रॉड होने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर थाना जलेसर साइबर हैल्प डेस्क टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये आवेदक के साथ हुये फ्राड की कुल धनराशि 70,000 रुपये होल्ड करायी गयी तथा आज दिनांक 22.05.2026 को पीडित के खाते में कुल 28,778/- रुपये की धनराशि वापस करायी गयी। पीडित द्वारा थाना जलेसर साइबर हेल्प डेस्क टीम व एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।
साइबर टीम के सदस्य-
1. उ0नि0 राजीव पंवार थाना जलेसर जनपद एटा
2. उ0नि0 नदीम अहमद
3. का0 कृष्ण गोपाल
4. का0 सागर चौधरी
5. रि0का0 गौरव कुमार।
