त्यौहारों के दृष्टिगत एएसपी ने पुलिस बल सहित थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत मिश्रित आबादी में किया पैदल गस्त
——————————-
एका। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा कानून द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने, तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह व भारी पुलिस बल सहित थाना मारहरा क्षेत्रान्तर्गत मिश्रित आबादी, संवेदनशील इलाके एवं सार्वजनिक स्थानों पर पैदल गश्त की गई व सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी तरह की अपवाह भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु हिदायत दी गई तथा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह तथा थानाध्यक्ष के के लोधी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
