थाना सकरौली पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग में वाँछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ईलामारन जि. के आदेशानुसार जनपद में वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी जलेसर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सकरौली पुलिस द्वारा दहेज हत्या में वांछित एक शातिर अभियुक्त विकास कुमार पुत्र राजवीर सिह निवासी भीलनगर थाना सकरौली जनपद एटा संबंधित मु0अ0स0-70/26 धारा 85, 80(2),61(2) बी0एन0एस0 एवं धारा 3/4 द0प्र0अधि0 को गांव ऐरई के पास से समय करीब 09.00 बजे गिऱफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1.विकास कुमार पुत्र राजवीर सिह निवासी भीलनगर थाना सकरौली जनपद एटा।
