एटा – थाना सकीट पुलिस को मिली सफलता, जुआ खेलते हुए 04 जुआरी गिरफ्तार, 8400 रुपए बरामद
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सकीट के नेतृत्व में जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सकीट पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तगण को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है।
—————————–
घटनाक्रमानुसार- दिनांक 28.05.2026 को ग्राम रेवाडी थाना सकीट एटा में रामप्रकाश के ट्यूबवैल के पास हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरूद्ध मु0अ0स0 81/2026 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत थाना सकीट एटा पर मामला पंजीकृत किया गया है
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1. अवनीश पुत्र अभिलाख सिंह उम्र करीब 36 वर्ष निवासी रैवाडी थाना सकीट एटा
2. विनय प्रताप पुत्र सौदान सिंह उम्र करीब 36 वर्ष निवासी रैवाडी थाना सकीट एटा
3. कोतवाल सिंह पुत्र सौदान सिंह उम्र करीब 50 वर्ष निवासी रैवाडी थाना सकीट एटा
4. सत्यराम सिंह पुत्र मेहताब सिंह उम्र करीब 40 वर्ष निवासी रैवाडी थाना सकीट एटा
