एएसपी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उ0प्र0 लोकसेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित “प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रा0) परीक्षा–2025” के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
________________________________
एटा। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय द्वारा जनपद में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उ0प्र0 लोकसेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रा0) परीक्षा–2025 के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, साथ ही स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरों, जैमर आदि का निरीक्षण किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटीरत कर्मियों को परीक्षा को पूरी तरह सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।
