प्रॉपर्टी विवाद में 2 सगी बहनें व बहनोई कर रहे थे टॉर्चर.. पूरे परिवार ने जान दी..5 मौतों के जिम्मेदार आरोपी गए जेल
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत के मामले का राज खुल गया है। इनकी मौत ‘मैगी’ खाने के बाद होना बताया जा रहा था। मगर यह केस कुछ और ही निकला। इस केस में 2 बहनो व एक बहनोई को अरेस्ट किया गया। मृतक क़े मोबाइल में सुसाइड वॉइस नोट मिला था। जिसमे महेश ने अपनी व पूरी फैमिली की मौत का जिम्मेदार सगी बहन सुनीता, सपना व बहनोई शेखर को बताया था। इस पूरे मामले को पैतृक सम्पत्ति विवाद से जोड़ा जा रहा है।
इधर महेश (37), उनकी पत्नी ललिता (35) और तीन बच्चों लड्डू (11), मिष्टी (7) व साक्षात (3) के शवों का दाह संस्कार कर दिया गया।
