
Video: विग पहनकर उर्वशी रौतेला यूं से रही थी पोज
Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा अपने बोल्डनेस से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक और वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की है। वीडियो में उर्वशी ने ग्रे कलर का विग पहना हुआ है। उर्वशी के इस वीडियो को काफी शेयर भी किया जा रहा है।
विग पहनकर मस्तीभरे पोज दे रही हैं उर्वशी
वीडियो में उर्वशी को ब्लैक टॉप, रेड पैंट और रेड लॉन्ग ब्लेजर में देखा जा सकता है। विग पहनकर उर्वशी काफी मस्ती वाले मूड में पोज दे रही हैं, तभी अचानक उनका विग नीचे गिर जाता है। वीडियो के बैकग्राउंड में Dancin’ at di ghettoq वाला गाना बज रहा है। वीडियो में उर्वशी की अदाएं उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। वीडियो को अबतक 79 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। वहीं कॉमेंट कर के उनके फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं उर्वशी
उर्वशी रौतेला की अगर प्रोफेशनल वर्क की बात करें तो उनके पास अभी कई प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में वह ‘डूब गए’ और ‘वर्साचे बेबी’ जैसे म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। खबरे आ रही हैं की उर्वशी जल्द ही अब तमिल फिल्म में भी डेब्यू करने जा रही है। इसके साथ ही वह रणदीप हुड्डा के साथ वेब सीरीज ‘इंसपेक्टर अविनाश’ में भी दिखाई देंगी। उर्वशी का आने वाला साल बहुत बिजी जाने वाला है। फैंस उर्वशी की इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
निवेदन – आप सभी से अनुरोध है कि इस लिंक को अपने दोस्तों को व्हाट्सएप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
