
रितेश पांडे (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)
रितेश पांडे (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)
Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा में अपनी गायकी और एक्टिंग के दम पर दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाले रितेश पांडे (Ritesh Pandey) पूरी तरह से गर्दा मचा रहे हैं। भोजपुरी जगत में रितेश पांडे को देसी कलाकार के नाम से जाना जाता है। देसी अंदाज के लिए मशहूर रितेश पांडे का एक और गाना यूट्यूब पर बवाल मचा रहा हैं। बता दें कि रितेश पांडे के इस भोजपुरी गाने का नाम ‘नौकरी दो या छोकरी दो’ (Naukari Do Ya Chhokari Do) है। यह भोजपुरी गाना युवाओं को काफी पसंद आ रहा है।
भोजपुरी एचडी सॉन्ग (Bhojpuri Video HD Song) ‘नौकरी दो या छोकरी दो’ में रितेश पांडे सरकार के सामने अपनी मांग रखते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस गाने में रितेश पांडे के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह (Chandani Singh) नजर आ रही हैं। यह डीजे सॉन्ग तान्वी म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस भोजपुरी गाने में सभी कलाकार सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। ये लोग सरकार से ‘नौकरी दो या छोकरी दो’ का नारा लगा रहे हैं। रितेश पांडे का यह गाना बहुत ही मजेदार हैं। क्योंकि इस गाने में रितेश पांडे ने बताया है कि नौकरी नहीं मिलने से कोई शादी नहीं कर रहा है। रितेश अपनी दुखड़ा सरकार के सामने रख रहे हैं।
भोजपुरी गाना ‘नौकरी दो या छोकरी दो’ 06 अक्टूबर, 2021 को रिलीज हुआ हैं। जिसे खबर लिखे जाने तक 5 लाख व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरिया दर्शकों के बीच रितेश पांडे का यह वीडियो सॉन्ग पूरी तहर से छा गया है। बहरहाल, इस गाने का लिरिक्स दिया है विशाल भारती ने और म्यूजिक दिया है छोटू रावत ने। जबकि इस गाने को कोरियोग्राफ किया है प्रवीन शेलार ने। वहीं इसका म्यूजिक वीडियो निर्देशन किया है धीरू यादव ने। आपको बता दें कि अभी हाल ही में रितेश पांडे का गाना ‘चाल चलेलु मस्तानी’ (Chaal Chalelu Mastani) रिलीज हुआ था। जो दर्शकों को खूब पसंद भी आया। ‘चाल चलेलु मस्तानी’ 10 सितंबर, 2021 को रिलीज किया गया था। जिसे मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने का लिरिक्स दिया था प्रकाश आनंद ने और म्यूज़िक दिया था साहिल खान ने। फिलहाल अभी देखना है कि रितेश पांडे का गाना ‘उठे दरदिया’ कब तक मिलियन व्यूज पार करता हैं।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
