जनपद पुलिस में अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने वाले 08 पुलिस कर्मी व 01 पुलिस कर्मी स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए, अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा पुलिसकर्मियों को शॉल उढाकर, फूल मालाएं देकर किया गया सम्मानित एवं उज्जवल भविष्य हेतु की मंगलकामना ।
कृपया अवगत कराना है कि आज दिनाँक 31.12.2022 को जनपद कासगंज पुलिस से 08 पुलिस कर्मियों द्वारा अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए व एक पुलिस कर्मी द्वारा स्वैच्छिक सेनानिवृत हुए । इस दौरान पुलिस कार्यालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे द्वारा सभी सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल उढ़ाकर, फूल मालाएं पहनाकर विदा किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों से रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस का यथासंभव सहयोग करने की अपेक्षा की गई एवं पुलिसकर्मियों के आगामी भविष्य हेतु मंगलकामना की गई । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक एवं सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के परिवारीजन मौजूद रहे ।
*पेंशन जाने वाले पुलिसकर्मियों के विवरण –*
1. उप निरीक्षक ह्रदय राम ग्रह जनपद मैनपुरी (सेवा अवधि 41 वर्ष 04 माह 09 दिवस)
2. उप निरीक्षक हरी सिंह ग्रह जनपद मैनपुरी (सेवा अवधि 40 वर्ष 09 माह 16 दिवस)
3. उप निरीक्षक बृजलाल ग्रह जनपद मथुरा (सेवा अवधि 41 वर्ष 09 माह 30 दिवस)
4. उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार ग्रह जनपद फिरोजाबाद ( सेवा अवधि 41 वर्ष 04 माह 12 दिवस)
5. उप निरीक्षक अमरनाथ सिंह ग्रह जनपद फिरोजाबाद (सेवा अवधि 41 वर्ष 04 माह 15 दिवस)
6. उप निरीक्षक मुरारी लाल ग्रह जनपद आगरा (सेवा अवधि 40 वर्ष 10 माह 30 दिवस)
7. उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ग्रह जनपद मथुरा (सेवा अवधि 40 वर्ष 10 माह 30 दिवस)
8. उप निरीक्षक त्रिलोचन प्रकाश सारस्वत ग्रह जनपद मथुरा (सेवा अवधि 40 वर्ष 08 माह 00 दिवस)
9. मुख्य आरक्षी चालक शिवराज सिंह ग्रह जनपद फिरोजाबाद ( 40 वर्ष 00 माह 11 दिवस)
