एटा । थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, नयागांव क्षेत्रांतर्गत लहसुन से भरे डीसीएम लूट की फर्जी घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को लहसुन एवं कैंटर गाड़ी सहित किया गया गिरफ्तार।
घटना का विवरण –
दिनांक 15.06.2023 को वादी अरविन्द कुमार द्वारा थाना नयागांव पर सूचना दी गई कि दिनांक 14/15.06.2023 की रात्रि को करीब 01.30 बजे मध्यप्रदेश से डीसीएम में लहसुन लादकर ले जाते समय थाना राजा का रामपुर क्षेत्रांतर्गत पीछे से एक चार पहिया गाडी ने हुटर देकर गाडी रूकवायी और वादी को गाडी से खींचकर पाकेट में रखा मोबाईल छीनकर वादी तथा उसके साथी होतीराम पुत्र गीतम को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया तथा उन्हें नयागांव क्षेत्र के सुल्तानपुर पलरा के पास मूंगफली के खेत में बांधकर डाल दिया तथा डीसीएम लेकर भाग गए। जिसके संबंध मे थाना नयागांव पर मु0अ0सं0- 80/2023 धारा 392 भादंवि0 पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी-
दिनांक 17.06.2023 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा उपरोक्त तथाकथित लूट की घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर लहसुन से भरे कैंटर को बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
1. 1- असलम पुत्र अजीज निवासी सदर बाजार थाना करनैलगंज जिला गोण्डा
बरामदगी का विवरण-
1.एक आयसर कैन्टर गाडी नं0 UP 41 AT 7539 आयसर कैंटर ।
2. 212 कट्टे (बोरे) लहसुन के।
नोट –
1. पूर्व में घटना में सम्मलित 04 अभियुक्तों को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
2. फर्जी लूट के घटनाक्रम में 14.06.2023 को इटावा जसवंतनगर में घटना में पूर्व में गिरफ्तार हुए अभियुक्तों द्वारा अभियुक्त असलम के केंटर में लहुसन को लदवाकर गोंडा भेज दिया गया था।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1.एसएचओ सुनील कुमार श्रीवास्तव थाना नयागाँव एटा ।
2.निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र बाबू दोहरे थाना जैथरा
3. उ0नि0 नरेन्द्र सिंह थाना अलीगंज एटा
