जिन्दगी को जीना
होता नहीं आसान
जिन्दगी जीते सभी है लेकिन जिन्दगी को जीना आसान नहीं होता हैं । जिन्दगी कभी मुश्किल तो कभी आसान होती है ।
कभी उफ तो कभी वाह होती है । न कभी भुलाना हमे अपनी मिलनसारिता को क्योंकि इससे हर मुश्किल आसान होती है।
अतः सम्भाव से ही जीवन को हमे जीना हैं। प्रतिदिन नियमित रुप से करे हम आवश्यक और अनावश्यक बातो का लेखा जोखा तोजीवन के किसी भी मोड़ पर न खा पायेंगे धोखा।
जो व्यापारी, प्रतिदिन करता हैं अपनी आमदनी का हिसाब किताब,जैसे आज कितना कमाया कितना खर्च किया, कितना नफा ओरनुकसान तो उसके लिए सफलता की सीढिया चढ़ना आसान हो जाता है । अनावश्यक बोलना, खाना,सोना कार्य करना या खर्चा करनाजो भी हो होता है नियम का अतिक्रमण,
आज की इस दिखावे की दुनिया मे,दिखावा करने के लिए लोग विदेश भ्रमण के चल पड़ते हैं ।कहने का तात्पर्य है कि विवेक होआवश्यक और अनावश्यक मे अंतर का उसकी पहचान का ।नही तो अनावश्यक को भी जैसे लडाई-झगड़ा, कलह-फसाद को भी समझबैठे आवश्यक फिर तो यह काम होता है हैवान का।तो हम आवश्यक और अनावश्यक का सही विश्लेशण करते हुए इस आवश्यककार्य का खाता बढ़ाते जाये । और अनावश्यक कार्यो की संख्या घटाते हुए इस दुर्लभ मनुष्य जीवन को सार्थक बनाए।इच्छाओं केसमंदर को छोटे से घङे मे कैद किया जा सकता है।
सीमित संसाधनों के सहारे भी जिन्दगी को जिया जा सकता है।
जरूरी नहीं है मेवे,मिष्ठान, तामझाम जीवन यात्रा के लिए हो क्योंकि पानी मे भी शरबत की मिठास का आनंद लिया जा सकता है।
प्रदीप छाजेड़
( बोरावड़ )
जिन्दगी को जीना होता नहीं आसान
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
