Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
राजनीतिराष्ट्रीयलेख

बीजेपी को निकालना होगा,सपा के मुफ्त बिजली वालेे ‘वादे’ का ’तोड़’

Admin
Last updated: अगस्त 14, 2021 3:20 अपराह्न
By Admin 12 Views
Share
8 Min Read
SHARE

बीजेपी को निकालना होगा,सपा के मुफ्त बिजली वालेे ‘वादे’ का ’तोड़’
अजय कुमार,लखनऊ
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए सभी दल कमर कसे हुए हैं,लेकिन ऐसा लगता है कि सत्ता हासिल करने के लिए तमाम दलों ने विकास और विचारधारा को ताक पर रखकर मतदाताओं को उपभोक्ताओं की तरह से डील करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते राजनैतिक दलों में मतदाताओं को तमाम लुभावने‘ फ्री ऑफर’ देने की होड़ लग गई है। समाजवादी सरकार थी तो उसने छात्र-छात्राओं को फ्री में लैपटॉप, साइकिल बांटी, बेरोजगारी भत्ता दिया। कन्या विद्याधन योजना चलाई। समाजवादी पेंशन योजना चालू की। सरकारी पैसे से कब्रिस्तान की चारदिवारी बनवाई। लोहिया ग्रामीण आवास दिए गए। इसी तरह से जब भाजपा केन्द्र और यूपी की सत्ता में आई तो दिल्ली से लेकर लखनऊ तक में फ्री-फ्री का खेल खूब खेला जा रा है। फ्री में गेहूं-चावल,कम कीमत पर प्रधानमंत्री आवास। ढाई लाख रुपए लेकर, होम लोन योजना। सिर्फ 6 फीसदी ब्याज में कर्ज। शौचालय के लिए 12000 की मदद। किसान सन्मान निधि के तहत साल में 6 हजार रुपए की मदद। उज्जवला योजना, स्वास्थ बीमा योजना, फ्री कोवीड वैक्सीन का टीका। जनता के टैक्स से मतदाताओं को लुभाने के लिए तमाम सरकारों द्वारा बनाई जाने योजनाओं की लम्बी-चौड़ी लिस्ट है, जिसमें द्वारा गरीबों के उद्धार के नाम पर मुफ्त में सुविधाए देने का उपक्रम लम्बे समय से चल रहा है। मतदाताओं को भी मुफ्त के माल में खूब मजा आता है। उसकी इच्छाएं भी बढ़ती जा रही हैं,उसे फ्री में जितना मिलता है उससे संतुष्ट होने की बजाए मतदाता ‘यह दिल मांगे मोर’ की बात करता रहता है। अबकी से कुछ राजनैतिक दल विधान सभा चुनाव में मुफ्त बिजली का नया तड़का लगाने की तैयारी में हैं। आम आदमी पार्टी यूपी फतह के लिए 300 यूनिट बिजली फ्री देने की बात कर कर ही रहा था कि अब समाजवादी पार्टी ने भी तीन सौ यूनिट फ्री बिजली का शिगूफा छेड़ दिया है। हालांकि अभी पार्टी ने अधिकृत रूप से इस बात की घोषणा नहीं की है,लेकिन सपा की वॉल राइटिंग और बैनर-पोस्टरों में सपा सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट फ्री बिजली देने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी आलाकमान भी इन बातों और दावों का खंडन नहीं कर रही है।  
 
 
      गौरतलब हो, अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने है।सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारियों और मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। नए-नए वादे और नारों की शुरुआत हो चुकी है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर चुनावी वादों के पोस्टर लगे हैं जिसकी खूब चर्चा हो रही है। इस पोस्टर में सपा की अगली सरकार प्रदेश में बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा किया गया है। अभी तक इस प्रकार का वादा आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल करते रहे थे। दिल्ली में इसी दावे के सहारे आप की सरकार भी बन गई थी। अब आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश,उत्तराखण्ड और पंजाब में भी बिजली फ्री देने की बात कर रही है। आम आदमी के अलावा यदि समाजवादी पार्टी भी इस चुनावी वादे के साथ चुनाव में उतरती है तो बड़ा सवाल यही होगा कि आम आदमी पार्टी जो पहली बार बड़े पैमाने पर यूपी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है वो समाजवादी पार्टी के फ्री में बिजली देने के दावे की काट कैसे निकालेगी।
    बता दें, फ्री बिजली वो प्रमुख मुद्दा है जिसको हथियार बनाकर आम आदमी पार्टी भारी बहुमत के साथ दिल्ली में सत्ता में आई थी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के इस चुनावी वादे का तोड़ दिल्ली बीजेपी भी नहीं निकाल पाई थी। दिल्ली के इस फॉर्मूले को आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल दूसरे राज्यों में भी अपना रहे हैं। पंजाब जहां पिछली बार सत्ता में आने से आम आदमी पार्टी रह गई वहां अगले साल चुनाव है। इस राज्य के लिए अरविंद केजरीवाल ने 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा किया है। केजरीवाल और उनकी पार्टी ने ऐसा ही वादा उत्तराखंड के लिए भी किया है।
     राजनीति के जानकारों को लगता है कि यूपी में समाजवादी पार्टी  अपने आप को बीजेपी का प्रबल प्रतिद्वंदी मानती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी का फ्री में बिजली वाला दांव चल जाता तो समाजवादी पार्टी को चुनाव में इसका बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता था। पिछले दिनों आप सांसद संजय सिंह की सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। इस मुलाकात की चर्चा भी खूब हुई थी। साथ ही अटकलें भी लगने लगी थीं कि क्या आम आदमी पार्टी अगला चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ेगी। बात सपा के फ्री में बिजली वाले पोस्टरों की कि जाएं तो  लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में फ्री बिजली का वादा किया गया है। पोस्टर में लिखा है-समाजवादी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की मीटिंग में 10 लाख युवाओं को नौकरी व 300 यूनिट फ्री बिजली पूरे उत्तर प्रदेश में देने का फैसला लिया जाएगा।
   हालांकि, अभी तक अखिलेश यादव की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। जिसके संबंध में तय माना जा रहा है कि इस वादे को पार्टी चुनावों में प्रमुखता से उठाएगी। आम आदमी पार्टी यदि प्रदेश में अकेले चुनाव में जाती है और यह वादा सपा की ओर से भी किया गया तो आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किल होगी क्यांेकि यूपी में समाजवादी पार्टी ही बीजेपी को चुनौती देने की हैसियत में है,जबकि उत्तर प्रदेश में अभी आम आमदी पार्टी का जनाधार वैसा नहीं है।हालांकि पिछले कुछ समय से लगातार आम आदमी पार्टी यूपी में पार्टी को विस्तार देने में लगी है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह इसको लेकर काफी सक्रिय भी हैं। वह अपने आप को भावी सीएम की तरह प्रोजेक्ट भी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी अपनी सभी मीटिंग और सभाओं में सस्ती बिजली का मुद्दा  प्रमुखता से उठाती है। अब सपा भी उसी राह पर आगे बढ़ती नजर आ रही है। इसका मतलब यह तो तय है कि अगले चुनाव में यह मुद्दा अहम होने जा रहा है।
  बहरहाल, समाजवादी पार्टी यदि फ्री बिजली का वादा करती है तो इससे होने वाले सियासी नुकसान को बचाने के लिए यदि बीजेपी की तरफ से भी इसी तरह की कोई घोषणा कर दी जाए तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए,इससे उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले रहेगी,उनके दोनों हाथों में लड्डू आ जाएगा।
अजय कुमार
उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article वीरांगना रानी अवन्तिबाई लोधी की जयंती समारोह की तैयारियां जोरों पर
Next Article 100+ Happy Raksha Bandhan Images (2021) रक्षा बंधन इमेजेज Rakhi Quotes, Wishes Status
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सघन औचक निरीक्षण अभियान जारी

मई 13, 2026
अपराधअलीगढ़

जिलाधिकारी ने किया रेलवे रोड विद्युत कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण

मई 12, 2026
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: प्रीपेड मीटर फिर हुए पोस्टपेड

मई 12, 2026
अपराधआन्ध्र प्रदेश

चाचूपुर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस पर पथराव के बाद 9 लोगों पर कार्रवाई

मई 12, 2026

You May also Like

अलीगढ़आगरा

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल की चौथी रैंक

मई 10, 2026
अपराधअलीगढ़

अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन का सख्त शिकंजा, 03 ट्रक पकड़े 

मई 10, 2026
अपराधअलीगढ़

एसएसपी के निर्देशन में समस्त थाना/कार्यालयों पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया

मई 10, 2026
अपराधअलीगढ़

थाना जलेसर साइबर क्राइम टीम द्वारा 29,000 रुपये की धनराशि पीडित के खाते में कराई गई वापस

मई 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology

कड़ी डालें/सम्पादन करें

गंतव्य URL दर्ज करें

या मौजूदा सामग्री के लिए कड़ी

    कोई खोज शब्द निर्दिष्ट नहीं.हाल के आइटम को दिखाया जा रहा है. खोज या ऊपर नीचे कर सामग्री चुनें।