Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
अलीगढ़आगराउत्तर प्रदेशएटामहिलाराजनीतिराज्यराशिराष्ट्रीयलखनऊलेखव्यापारशिक्षा

आंगनबाड़ी सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: नियुक्ति पत्र, स्मार्टफोन वितरण एवं केन्द्रों का लोकार्पण सम्पन्न

Amit Mathur
Last updated: मार्च 30, 2026 6:59 अपराह्न
By Amit Mathur 20 Views
Share
3 Min Read
SHARE

आंगनबाड़ी सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: नियुक्ति पत्र, स्मार्टफोन वितरण एवं केन्द्रों का लोकार्पण सम्पन्न
—————————————
पारदर्शी चयन, सशक्त भविष्य: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला नियुक्ति पत्र व स्मार्टफोन
—————————————–
सुपोषण और सशक्तिकरण की ओर बढ़ता एटा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं सहायिकाओं को मिली नई जिम्मेदारी
—————————————–

एटा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आज जनपद एटा में आंगनबाड़ी सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर लोक भवन सभागार, लखनऊ से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह द्वारा की गई, जिसमें मा0 विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी, मा0 विधायक सदर विपिन कुमार वर्मा ‘डेविड’ तथा मा0 एमएलसी आशीष यादव ‘आशु’ अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एटा सुधा गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद में आंगनबाड़ी सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु 462 आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं 07 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही 45 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा नवीन नक्शे के आधार पर तैयार होने वाले 03 नवीन आंगनबाड़ी केंद्र एवं 1 बाल विकास परियोजना कार्यालय जलेसर का शिलान्यास किया गया। डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए 1864 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की प्रभावी डिजिटल मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके।
जनप्रतिनिधिगणों एवं जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली सभी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेवाएं केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार हैं। बच्चों के समुचित पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चयन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, ऑनलाइन एवं योग्यता आधारित बनाया गया है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर प्राप्त हो सके।
मा0 विधायक मारहरा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हजारों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दी गई है। स्मार्टफोन वितरण जैसी पहल से कार्यकत्रियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और वे तकनीक के माध्यम से बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगी।
मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कुपोषण को समाप्त कर स्वस्थ एवं सक्षम समाज का निर्माण करना है। उन्होंने सभी कार्यकत्रियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह,संजीव पचोरी सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, सुपरवाइजर एवं बड़ी संख्या में नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं आदि उपस्थित रहीं।
यह कार्यक्रम “सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

 

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Amit Mathur
By Amit Mathur
Follow:
अमित माथुर - उप संपादक कलप्रिट तहलका
Previous Article थाना मलावन पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने व वीडियो वायरल कर देने की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Next Article DPRO एटा मोहम्मद राशिद निलंबित: शासन के कार्यों में लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधअलीगढ़

थाना राजा का रामपुर पुलिस ने कराया करीब 34,261 रूपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण

अप्रैल 16, 2026
अपराधअलीगढ़

यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर किया 154 वाहनों का चालान

अप्रैल 16, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

नाम फैमिली कैफे… अंदर चल रही थीं अय्याशी..

अप्रैल 15, 2026
अपराधअलीगढ़

NCRT किताबों के आदेश हवा-हवाई…… जिले के लगभग सभी स्कूलों में धड़ल्ले से हो रही किताबों वाली लूट 

अप्रैल 15, 2026

You May also Like

अपराधउत्तर प्रदेश

निर्दोष निकला हैड मास्टर.. पुलिस की जाँच में पड़ोसी निकला दरिंदा, पकड़ा गया

अप्रैल 14, 2026
अपराधअलीगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी द्वारा थाना सकीट का किया गया औचक निरीक्षण

अप्रैल 14, 2026
अलीगढ़आगरा

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण, आयुष्मान कार्ड व टीडी वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

अप्रैल 14, 2026
अंतराष्ट्रीयअलीगढ़

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती राजकीय सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न

अप्रैल 14, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology