ताइपे। चीन (China) द्वारा युद्ध की धमकी दिए जाने और उसकी वायु सेना द्वारा ताइवान (Taiwan) के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने के चलते ताइवान ने अब ड्रैगन को सबक सिखाने की तैयारी शुरू कर दी है। ताइवान की एयरफोर्स ने अपने F-16 फाइटर जेट्स तैनात कर दिए हैं। इनकी फाइनल ड्रिल यानी एक्सरसाइज शुरू कर दी। ताइवान के फाइटर पायलट चीन के लड़ाकू विमानों को इंटरसेप्ट करने का अभ्यास कर रहे हैं।
ताइवान ने F-16 फाइटर जेट्स अमेरिका से खरीदे हैं। चीन के तमाम दावों के बावजूद ऐसा माना जाता है कि उसके पास इनसे मुकाबले कम ही फाइटर जेट हैं। दरअसल, चीन के फाइटर जेट्स ने कुछ महीनों में कई बार ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुसपैठ की है। ताइवान ने इनसे मुकाबले के लिए अपना एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर दिया है। इसके दो दिन बाद ही F-16 फाइटर जेट्स की तैनाती की गई है। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने मंगलवार को साफ कर दिया था कि उनका देश चीन के आगे झुकने को तैयार नहीं है और अब उसकी हर हरकत का जवाब दिया जाएगा।
ताइवान ने F-16V किया तैनात
बता दें कि ताइवान ने चीन से निपटने के लिए अमेरिका से खरीदे गए लड़ाकू विमान F-16 के अपग्रेड वर्जन F-16V को तैनात किया है। ताइवान ने 64 एफ 16 विमानों को अपग्रेड किया है। ताइवान के पास 141 F-16 A/B विमान हैं। इन्हें 1990 में खरीद गया था। 2023 तक सभी विमानों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके साथ ही ताइवान ने अमेरिका से 66 नए F-16V विमान खरीदने का सौदा किया है, जो उसे 2023 तक मिल जाएगे। इसके बाद ताइवान एशिया में सबसे अधिक संख्या में F-16 विमानों को इस्तेमाल करने वाला देश बन जाएगा।
इसके अलावा ताइवान के पास फ्रांस में बने मिराज 2000 और खुद बनाए गए लड़ाकू विमान AIDC F-CK Chingkuo हैं। ताइवान करीब 400 मिराज 2000 और AIDC F-CK Chingkuo विमानों का इस्तेमाल करता है।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Latest India News In hindi, National NEWS, National politics News, india Politics
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
