Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Culprit Tahalaka NewsCulprit Tahalaka News
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • राज्य
  • लेख
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Search
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राज्य
    • असम
    • आन्ध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू
    • झारखंड
    • बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मेघालय
    • पंजाब
    • तमिलनाडु
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • आगरा
    • इटावा
    • उन्नाव
    • एटा
    • कासगंज
    • अलीगढ़
    • औरैया
    • कन्नौज
    • गाजियाबाद
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • नोएडा
    • पीलीभीत
    • प्रयागराज
    • फर्रुखाबाद
    • फिरोजाबाद
    • बरेली
    • कानपुर
    • अमेठी
    • बुलंदशहर
    • मथुरा
    • मुज़फ्फरनगर
    • मुरादाबाद
    • मेरठ
    • मैनपुरी
    • लखीमपुर
    • वाराणसी
    • शाहजहाँपुर
    • हमीरपुर
    • बांदा
    • गाजीपुर
    • अयोध्या
    • बाराबंकी
    • हरदोई
    • सीतापुर
    • हाथरस
  • Photo Stories
  • अपराध
  • लेख
  • मनोरंजन
  • खेल
  • महिला
  • स्वास्थ्य
Follow US
Whatsapp ग्रुप जॉइन करने के लिए क्लिक करें
Life Styleलेख

गुम होता बचपन

admin
Last updated: दिसम्बर 29, 2024 9:24 पूर्वाह्न
By admin 11 Views
Share
7 Min Read
SHARE

गुम होता बचपन
विजय गर्ग
अक्सर कहते सुना जाता है कि आजकल बच्चे जल्द ही सयाने हो रहे हैं। यह सुनना थोड़ा सुखद भी लगता है कि बच्चे अब जल्दी समझदार हो रहे हैं। लेकिन इस उक्ति के पीछे छिपा सच बड़ा ही भयावह और दुखद है। सच यह कि आज बच्चों से उनका बचपन छिन रहा है। कम उम्र में ही बच्चों में ‘दुनियादारी’ की समझ अपने आप आ रही है या जबरन दी जा रही, यह विमर्श का विषय हो सकता है । पर दुनियादारी की इस समझ से बच्चों के बचपन का नैसर्गिक रंग लुप्त हो रहा है। अलसुबह घर से स्कूल जाना, फिर स्कूल से लौटकर होमवर्क पूरा करने में जुट जाना और इससे अगर कुछ समय बचा, तो टीवी के सामने बैठकर अपनी पसंद का कार्यक्रम देखना | बच्चों की दिनचर्या इसी में समाप्त हो जाती है। रही-सही कसर मोबाइल पूरा कर देता है । इस तयशुदा या तैयार दिनचर्या में जकड़े बच्चों से अगर अपेक्षा की जाए कि स्कूली ज्ञान से इतर भी उनका बौद्धिक विकास हो, तो यह बेमानी होगी। आज के बच्चों को गमले में लगे उस पौधे की तरह बना दिया गया है, जिसने धूप की तपिश, मूसलाधार बारिश और कड़ाके की ठंड को नहीं झेला और जिनमें तेज आंधी-तूफान के सामने डटकर खड़ा रहने की क्षमता नहीं है । फिर ये बच्चे अपने जीवन के झंझावात से कैसे मुकाबला करेंगे?
एक अच्छा, समझदार और जिम्मेदार इंसान बनने के लिए जरूरी है कि वह जीवन के यथार्थ को जाने-समझे और विपरीत स्थितियों से मुकाबला करने के लिए आत्मबल रखे। किसी भी कार्यक्षेत्र में व्यक्ति के सफल होने के लिए पहली शर्त होती है कि वह एक बेहतर इंसान हो। अगर धातु अच्छी होगी, तो उससे बना हर सामान मजबूत और टिकाऊ होगा। अगर लोहा अच्छी गुणवत्ता का और मिलावट रहित है, तो उससे बनी सुई भी मजबूत होगी और तलवार भी धारदार होगी। इसी तरह अगर बच्चे सुसंस्कृत, सभ्य, साहसी, कर्मठ और ईमानदार होंगे, तो बड़ा होकर वे किसान बनें या फिर कोई उद्यमी या राजनेता, वे जिस पद पर या जिस कार्य क्षेत्र में रहेंगे, वहां बेहतर ही करेंगे। इसलिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि बच्चे सबसे पहले अच्छे इंसान बनें, उनमें संवेदना हो, समाज और देश के प्रति वे अपनी जिम्मेदारी को समझें। यह तभी होगा, जब बच्चे स्कूल और किताबों से इतर बाहरी दुनिया से रूबरू होंगे। जब वे बाल सुलभ गलतियां करेंगे, तो उससे सीखेंगे भी और वे आगे उस तरह की गलतियों से बचने की कोशिश करेंगे।
बच्चों से बचपन छिन जाना एक नैतिक अपराध जैसा है। असल में बच्चों से बचपन छिन जाने के पीछे एक बड़ा कारण उनके माता-पिता की बढ़ती महत्त्वाकांक्षा है। बच्चों के माता- पिता अपनी महत्त्वाकांक्षाओं का भारी बोझ बच्चों पर डाल देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि माता-पिता की जो हसरतें पूरी नहीं होतीं, वे बच्चों के माध्यम से पूरी करना चाहते हैं। ऐसे में बचपन की दहलीज पर ही माता-पिता अपने बच्चों की पीठ पर अपनी उम्मीदों की बड़ी गठरी डाल देते हैं। फिर बच्चों से उनका बचपन तो छिन ही जाता है, उम्मीदों की गठरी से दबकर उनका भविष्य भी प्रभावित होता है। कोई भी पौधा बड़ा होकर एक स्वस्थ और छतनार वृक्ष का रूप तभी ले पाता है, जब वह स्वाभाविक और प्राकृतिक रूप से बड़ा होता है। जिस पौधे को नैसर्गिक वातावरण नहीं मिला, वह कभी भी स्वस्थ पेड़ नहीं बन सकता ।
बच्चों के साथ भी ऐसी ही बातें हैं। बच्चों को भी अगर स्वच्छ और स्वछंद माहौल मिलेगा, तभी वे स्वस्थ सोचवाले बेहतर इंसान बनेंगे। इसलिए बच्चों पर उतनी पाबंदी ही लगानी चाहिए, जितनी उनके भटकाव को रोकने के लिए जरूरी हो । ज्यादा पाबंदियों से बच्चों के बचपन पर असर पड़ सकता है। कुछ माता-पिता अपने बच्चों की शिक्षा और उनके स्कूल को अपनी हैसियत का प्रतीक बना लेते हैं। ऐसे लोगों को अपने मित्रों, सहकर्मियों और रिश्तेदारों के बीच अक्सर अपने बच्चों के स्कूलों और उनकी शिक्षा को काफी उत्कृष्ट बताकर चहकते हुए देखा जाता है। अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा पर हर माता-पिता को गर्व होता है। लेकिन बच्चों की शिक्षा और उनके महंगे स्कूल की नुमाइश करना अच्छी बात नहीं, इससे बचना चाहिए। ऐसे ही लोग अपनी शान दिखाने के लिए अपने बच्चों पर पढ़ाई का अतिरिक्त दबाव बनाते हैं। उनके दबावों से बच्चे अतिरिक्त सफलता तो हासिल नहीं कर पाते, हां वे अवसाद के शिकार जरूर हो जाते हैं। जीवन की बुनियाद बचपन में ही पड़ती है, यह बुनियाद जितनी मजबूत होगी, जीवन उतना ही सफल होगा।
जब बच्चों पर अनावश्यक रूप से दबाव डाला जाता है, तो उनका बचपन तो बदरंग हो ही जाता है, उससे उनका जीवन भी प्रभावित होता है। माता-पिता के लिए यह भी जरूरी है कि बच्चों को मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाया जाए, क्योंकि जो बीज बच्चों के मन- मस्तिष्क में डाले जाते हैं, बच्चों के व्यक्तित्व के विकास में उसका बहुत प्रभाव होता है। अगर बचपन सिर्फ किताबों और टीवी पर प्रसारित मनोरंजक कार्टून तक सिमट कर रह जाएगा, तो उनमें न तो संवेदना का विकास हो पाएगा और न ही उनमें करुणा के भाव उत्पन्न होंगे। जबकि, एक अच्छा इंसान बनने के लिए उनमें करुणा और संवेदना के भाव जरूरी हैं। ये भाव स्वछंद और नैसर्गिक बाल-मन में ही उत्पन्न हो सकते हैं। बचपन जीवन का वह कालखंड होता, जिसमें बच्चों का मानसिक, शैक्षणिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास होता है। जीवन के इस स्वर्णिम काल में न तो चिंता होती है, न ही कोई दायित्व का कोई बड़ा दबाव। अगर बच्चों को इस अनमोल काल से वंचित रखा जाता है, तो यह उनके साथ अन्याय करने से कम नहीं है।

विजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल शैक्षिक स्तंभकार स्ट्रीट कौर चंद एमएचआर मलोट पंजाब

Share This Article
Facebook X Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Previous Article कहानी- एकाकी जीवन का पवित्र प्रेम
Next Article प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा का वक्तव्य
Leave a Comment Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Read Culprit Tahalka PDF

Latest Updates

अपराधउत्तर प्रदेश

गाजियाबाद सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: वैशाली के नामी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा, मैनेजर के फोन में मिली 500 लड़कियों की तस्वीरें

फ़रवरी 13, 2026
लेख

आओ ज्ञान का गीत सुनाएँ। किताबों का उत्सव मनाएँ

फ़रवरी 12, 2026
अपराधअलीगढ़

ओला कैब ड्राइवर से स्विफ्ट कार लूट का पुलिस ने किया खुलासा 

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

सिगरेट/तम्बाकू उत्पादन रोकथाम तथा उससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को किया गया जागरूक

फ़रवरी 11, 2026

You May also Like

अंतराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

भारतीय हलधर किसान यूनियन की वर्चुअल मीटिंग में सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर हुई चर्चा

फ़रवरी 11, 2026
अपराधअलीगढ़

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी 

फ़रवरी 11, 2026
लेख

एक प्रभावी व्यक्ति बनने के लिए खुद को कैसे बेहतर बनाया जाए?

फ़रवरी 11, 2026
अपराधउत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

फ़रवरी 10, 2026
Show More
Culprit Tahalaka News

कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है। समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।

Youtube Facebook X-twitter

Important Links

  • Home
  • Latest News
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Join Us
© Copyright 2025, All Rights Reserved  |   Made by SSG & Technology