कांग्रेस का प्रदर्शन: मनरेगा बचाओ अभियान के समर्थन में अनशन
एटा । जिला कांग्रेस कार्यालय पर आज कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ अभियान के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में 17 फरवरी 2026 को विधान सभा के घेराव के दौरान प्रदेश की वर्तमान बीजेपी सरकार द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित किया गया।
मीटिंग में उपस्थित नेताओं ने सरकार के आदेश पर हुई पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। बैठक के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय से गांधी मूर्ति घंटाघर तक पदयात्रा निकाली गई और वहां पर अनशन किया गया।
जिलाध्यक्ष हाज़ी आशिक हुसैन भोले के नेतृत्व में यह प्रदर्शन संपन्न हुआ। इस दौरान कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:
चोबसिंह धनगर एडवोकेट
गंगासाहय लोधी
सुरेंद्रसिंह यादव, जिला कोर्डिनेटर (मनरेगा)
मोहम्मद तसब्बुर, विजयसिंह शाक्य, हरचरनसिंह रावल
डॉ. राजपालसिंह लोधी, दुरेंद्रसिंह यादव, संदीप प्रतिहार
इन्द्रापलसिंह राजपूत, जहीम अहमद, शाहिद अहमद
जहांगीर अहमद, सुदीप यादव, विपन दयाल, नरेन्द्रसिंह यादव, ओमवीर राजपूत, मोहम्मद तौशीफ, इरशाद अली आदि।
