Crime Alert Pune. महाराष्ट्र के पुणे से दिल दहला देने वाली खौफनाक खबर सामने आई है। जहां अंधविश्वास और जादू-टोना के नाम पर कुछ लोगों ने एक महिला को काले जादू की प्रथा के तहत मृत लोगों की हड्डियों से बने पाउडर को खाने के लिए मजबूर किया गया है। हैरानी की बात यह कि इस सबमें महिला के पति और ससुरालवालों ने भी साथ दिया। उन्होंने एक तांत्रिक के कहने पर किया।
महिला का गर्भ धारण करने के लिए कालू जादू किया
दरअसल यह पूरा मामला पुणे शहर का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस घटना में महिला के पति और तांत्रिक सहित साथ लोगों को पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला का गर्भ धारण करने के लिए यह कालू जादू किया था। क्योंकि पीड़िता कोई संतान नहीं है। जब ससुरालवालों ने एक तांत्रिक से इसके लिए संपर्क किया तो उसने बच्चा पैदा करने के लिए महिला के साथ ऐसा करने के लिए कहा।
