
उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। शादी की खुशी में कानून तोडऩे वाले इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी शुरू कर दी है।
शुरुआती जांच में यह वीडियो घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल का बताया जा रहा है। 10 सेकेंड के इस वीडियो में नवविवाहित जोड़ा स्टेज पर ही फायरिंग करते हुए दिख रहा है। अब पुलिस इस वीडियो की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीते शुक्रवार का है। इससे कुछ दिन पहले भी गाजियाबाद में दूल्हा-दुल्हन की ओर से शादी समारोह के दौरान फायरिंग करने का वीडियो सामने आया था। हर्ष फायरिंग पर रोक लगने और ऐसे लोगों पर लगातार पुलिस की कार्रवाई के बावजूद भी लोग ऐसे हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
पुलिस के खौफ के बिना ऐसे वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रोक के बावजूद बारात में हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। जश्न में होने वाली हर्ष फायरिंग में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब मिजऱ्ापुर में बीजेपी विधायक के मैरिज हॉल में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।
दरअसल, घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सरजू उद्यान मैरिज हॉल की है जहां पर अमरदीप सिंह की बारात में शामिल होने के लिए आशीष गुप्ता गए थे। मैरिज हॉल में देर रात शादी के जश्न में हो रही हर्ष फायरिंग के दौरान गोली आशीष के पेट में लग गई। जिसके बाद मैरिज हॉल में हड़कंप मच गया। आशीष की मौत हो गई।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
