दिल्ली पुलिस के सामने बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मोहन गार्डन थाने की पुलिस के सामने एक शिकायत फेसबुक पर प्यार में मिले धोखे से जुड़ी हुई आई है। आरोप है कि फेसबुक से एक लड़का एक दोस्त के प्यार में लड़की बन गया। उसने अपना ऑपरेशन करा लिया।
फिर अचानक जिसके लिए उसने यह सब किया, वह शख्स धोखा देकर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 24 साल की पीडि़ता महाराष्ट्र की रहने वाली है। महाराष्ट्र में अपने परिवार के साथ रह रही थी।
पीडि़ता का परिवार कारोबार से जुड़ा हुआ है। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि फेसबुक के जरिए उसकी दिल्ली के एक शख्स के साथ दोस्ती हो गई, उस शख्स ने खूब प्यार की बातें की और शादी का वादा भी किया।
इसके बाद पीडि़त लड़के ने अपना ऑपरेशन करवा कर लिंग परिवर्तन तक कर लिया। लड़की बनने के बाद पीडि़ता ने अपना परिवार छोड़ दिया और अपने प्रेमी के बुलाने पर दिल्ली आ गई। दिल्ली पहुंचने के बाद बाकायदा उसकी उस युवक से मुलाकात हुई। युवक ने एक किराए का मकान ले रखा था और वहां पर दोनों के बीच संबंध भी बने।
कई बार लड़के ने पीडि़त के साथ दुष्कर्म भी किया और शादी का वादा किया। कुछ दिन तक यह सिलसिला चलता रहा, लेकिन उसके बाद आरोपी लड़की को दिल्ली में छोड़कर फरार हो गया। अपना घर छोड़ कर आई लड़की परेशान हाल घूमती रही और उसने अपने परिजनों से संपर्क किया।
फिर दिल्ली के मोहन गार्डन थाने में दुष्कर्म और कुकर्म जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी पीडि़त को पहले तो कारोबारी बताता था, लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी किसी शोरूम में सेल्समैन है।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।