नई दिल्ली। आज देशभर में गुरु गोबिंद सिंह की जयंती (Guru Gobind Singh Jayanti) के अवसर पर प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर गुरुद्वारों को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर के चलते लगी पाबंदियों का असर प्रकाश पर्व पर दिख रहा है।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के चलते Weekend Curfew लागू है। लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। इस बीच दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने प्रकाश पर्व को देखते हुए वीकएंड कर्फ्यू में छूट दी है। रविवार को श्रद्धालु गुरुद्वारों में जा सकेंगे और प्रार्थना कर पाएंगे। DDMA द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस दौरान लोगों को कोरोना प्रॉटोकॉल का पालन करना होगा।
9 साल की उम्र में गुरु गद्दी पर विराजमान हुए थे गुरु गोबिंद सिंह
बता दें कि 10वें सिख गुरु गुरु गोबिंद सिंह की जयंती रविवार को है। गुरु गोबिंद सिंह की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म बिहार के पटना साहिब में हुआ था। मनुष्य के रूप में गुरु गोबिंद सिंह 10वें और अंतिम सिख गुरु थे। 9वें गुरु गुरु तेग बहादुर जी के शहादत के बाद गुरु गोबिंद सिंह 9 साल की उम्र में गुरु गद्दी पर विराजमान हुए थे।
ऐसी मान्यता है कि गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 की पौष शुक्ल सप्तमी को पटना साहिब में हुआ था, लेकिन अंग्रेजी कैलेंडर, पंचांग तिथि और नानकशाही कैलेंडर में तारीखें अलग-अलग बताई जाती हैं। लिहाजा पौष शुक्ल सप्तमी को ही गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल पौष शुक्ल सप्तमी 8 जनवरी 2022 को रात 10:42 बजे लग रही है, जो अगले दिन 9 जनवरी 2022 को 11:08 बजे तक रहेगी। लिहाजा इस साल 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जा रही है।
Disclaimer: This article has not been edited by Culprit Tahalaka. This news is published by news agency or other source.
Culprit Tahalka – Latest news, Hindi Khabar Live, Uttar Pradesh Breaking News Hindi, Crime News, National News, Filmy News
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।
