धुबड़ी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा की कड़ी में मंगलवार को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) द्वारा धुबड़ी से ऊपरी असम के सदिया तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा आरंभ की गयी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने धुबरी जिला के गोलकगंज निर्वाचन क्षेत्र से भारत जोड़ो यात्रा का उद्घाटन किया। वहीं, बेलगुड़ी में एक जनसभा का आयोजन किया। एआईसीसी के महासचिव जितेंद्र सिंह, एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन बोरा, नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीरा बोरठाकुर, सांसद गौरव गोगोई, प्रद्युत बोरदोलोई, उपनेता प्रतिपक्ष रकीबुल हुसैन, विधायक वाजेद अली चौधरी, चौहान अली सरकार, धुबरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष शमसुल इस्लाम ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया।
गोलकगंज निर्वाचन क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस ने दावा किया कि लोग इस पदयात्रा में स्वतःस्फूर्त भाव से जुड़ रहे हैं। देश अध्यक्ष ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करने में जुटी हुई है। जिसके चलते समाज में अशांति पैदा कर सांप्रदायिक पार्टी असम के समाज जीवन को नष्ट करने पर तुली हुई है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा पर भी जमकर हमला किया। बोरा ने कहा कि भाजपा और एआईयूडीएफ के बीच कोई अंदर नहीं है। दोनों पार्टियां सांप्रदायिक राजनीति के जरिए असम के समाज को कलंकित करने में जुटी हुई है। इनसे राज्य को बचाने के लिए कांग्रेस ने संकल्प लिया है। राज्यवासियों को जागरूक और सचेत करते हुए जनता को संगठित करने का कांग्रेस ने विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है। भारत जोड़ो यात्रा-असम भी इसी कार्यक्रम का एक हिस्सा है।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।