चेन्नई । DIG Vijayakumar died : प्रदेश की राजधानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल कोयंबटूर के DIG विजय कुमार ने शुक्रवार सुबह खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी है।
इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
DIG Vijayakumar died : मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डीआईजी विजय कुमार ने खुद को सर्विस पिस्टल से गोली मार ली, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आखिर क्यों विजय कुमार ने खुद को गोली मारी।
सूत्र बताते हैं कि विजयकुमार सुबह टहलने गए थे और करीब 6.45 बजे अपने कैंप कार्यालय आए। उन्होंने अपने निजी सुरक्षा अधिकारी से अपनी पिस्तौल सौंपने को कहा, कैंप कार्यालय से बाहर आए और सुबह करीब 6.50 बजे खुद को गोली मार ली। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। विजयकुमार ने 6 जनवरी 2023 को कोयंबटूर रेंज के DIG के रूप में कार्यभार संभाला था।
DIG विजय कुमार ने खुद को गोली मारी, हुई मौत पुलिस जांच में जुटी
Culprit Tahalka Admin हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। विभिन्न विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार करते हैं तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हैं।
