डीएम- एसएसपी ने “प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा” PET 2026 के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, ड्यूटीरत कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
________________________________
एटा। जिलाधिकारी एम अरुन्मोली व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. द्वारा संयुक्त रूप से जनपद में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही “प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा” PET 2026 के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटियों को चैक किया गया, साथ ही स्कूलों में लगे सीसीटीवी कैमरों, जैमरों आदि का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर डीएम एटा व एसएसपी एटा द्वारा परीक्षा केंद्रों के आस पास निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने तथा परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाने हेतु यातयात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटीरत कर्मियों को परीक्षा को पूरी तरह सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवांछित गतिविधि पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
