थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस व स्कॉर्पियो सहित किया गया गिरफ्तार
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अवैध शस्त्र के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त भूरे पुत्र मुनेश कुमार निवासी जिमसपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को 01 अवैध तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस (315 बोर) तथा स्कॉर्पियो सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मुअसं0 85/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया है तथा स्कॉर्पियो को एमवी एक्ट के तहत सीज करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. भूरे पुत्र मुनेश कुमार निवासी जिमसपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस।
बरामदगी का विवरण
1. एक अवैध तमंचा व 03 जिंदा कारतूस (315 बोर)
2. स्कॉर्पियो (एमवी एक्ट के तहत सीज)
