एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अलग–अलग स्थानों से 02 अभियुक्तों को 41 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अलग–अलग स्थानों से 02 अभियुक्तगण को 41 पव्वा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना अलीगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सख्त कार्रवाई की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1. कायम सिंह पुत्र बालकराम निवासी ग्राम दाउदगंज थाना अलीगंज जिला एटा
2. मुरसद पुत्र जावेद निवासी ग्राम दाउदगंज थाना अलीगंज जिला एटा
बरामदगी
1. 21 पव्वा अवैध देशी शराब ( कायम सिंह से)
2. 20 पव्वा अवैध देशी शराब ( मुरसद से)
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1. उ0नि0 मनीष कुमार
2. उ0नि0 कपिल कुमार
3. का0 अरविन्द कुमार
4. का0 अजय कुमार
5. का0 रोहताश कुमार
