भोपाल में नो एंट्री जोन में दौड़ रहे डंपर की चपेट में आने से महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौत
भोपाल में नो एंट्री जोन में दौड़ रहे डंपर की चपेट में आने से महिला पत्रकार सपना कुमारी (25)की मौत हो गई। वे रैपिडो से ऑफिस जा रही थी। रास्ते में कमला नगर थाना क्षेत्र के भदभदा चौराहे के पास एक बाइक सवार ने रैपिडो चालक के सामने से कट मार दिया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठीं सपना सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे विस्तार न्यूज चैनल में काम कर रही थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतका की फैमिली को 4 लाख ₹ की आर्थिक सहायता CM कोष से दी है। No एंट्री में कैसा घुसा डम्पर.. जिस डंपर ने सपना को कुचला वो नो एंट्री क्षेत्र में घुसा था। प्रतिबंधित मार्ग पर भारी वाहन की मौजूदगी और उसके बाद हुए हादसे ने यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
