FIFA World Cup 2022। फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के क्वार्टर फाइनल में बड़ा उलटफेर हुआ है। 5 बार की वर्ल्ड कप विजेता ब्राजील को क्रोएशिया ने 4-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही क्रोएशिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
पहले और दूसरे हाफ में दोनों ओर से कोई गोल नहीं हुआ था। स्कोर 0-0 पर था। एक्स्ट्रा टाइम में स्टार प्लेयर नेमार के करिश्मे के चलते ब्राजील ने एक गोल किया और क्रोएशिया पर बढ़त बना ली। मैच के 117वें मिनट में क्रोएशिया ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके चलते मैच पेनल्टी शूट आउट तक पहुंच गया। क्रोएशिया के खिलाड़ियों ने चार गोल किए। वहीं, ब्राजील की ओर से दो गोल ही हो सका। ब्राजील के रोड्रिगो और मारकुनिहोस गोल करने से चूक गए।
कलप्रिट तहलका (राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक) भारत/उप्र सरकार से मान्यता प्राप्त वर्ष 2002 से प्रकाशित। आप सभी के सहयोग से अब वेब माध्यम से आपके सामने उपस्थित है।
समाचार,विज्ञापन,लेख व हमसे जुड़ने के लिए संम्पर्क करें।